
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कई कंपनियां Work From Home मॉडल पर चलती हैं तो कई Hybrid, ऐसे में वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करने वालों के लिए कौन सा डिवाइस सबसे अच्छा है?
Work From Home यानी घर से काम करने के लिए आप मिनी पीसी या लैपटॉप खरीद सकते हैं, आइए आपको डिटेल्स में बताते हैं।
मिनी पीसी आकार में छोटा होता है और इसे आप टेबल पर आसानी से रख सकते हैं। इसके साथ आपको मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस अलग से खरीदने पड़ते हैं और अगर आपके पास पहले से ये चीजें हैं, तो मिनी पीसी अच्छा विकल्प बन सकता है। हालांकि, बता दें कि इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान नहीं होता।
अगर आप Work From Home के दौरान मस्त ट्रैवल करते हुए काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए लैपटॉप अच्छा ऑप्शन है। लैपटॉप चुनते समय उसकी बैटरी, प्रोसेसर और रैम पर ध्यान जरूरी दें।
यह भी पढ़ें- Flipkart Big Billion Days Sale: 20 हजार से कम बजट में खरीदें ये दमदार 5G स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट
अगर आप रोज एक ही जगह बैठकर अपना काम करते हैं, तो मिनी पीसी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आपको ऑफिस जाना है या ट्रैवल करते हुए काम करना है, तो आपके लिए लैपटॉप अच्छा है।
इसके अलावा दोनों की कीमत भी अच्छे से चेक कर लें, इसके बाद ही खरीदें।