
ऑटो डेस्क। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड भारत में तेजी से बढ़ रही है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे है और आपका बजट कम है तो यहां हम आपको 5 सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं।
सबसे पहले Kinetic Green E-Luna आता है, ये देश का सबसे किफायती और मजबूत इलेक्ट्रिक ऑप्शन है जो रोजाना इस्तेमाल और हल्के कम्यूटर/सामान ढोने के लिए अच्छा ऑप्शन है। सिंगल चार्ज में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 110 किमी की रेंज देता है, इसकी टॉप-स्पीड 50kmph है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 69,990 रुपए है।
Ola S1 Z भी बजट फ्रेंडली मॉडल है। इसमें 3.1kWh की बैटरी पैक मिलता है, जो 179 किमी की रेंज देता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 79,999 रुपए है।
Hero ब्रांड का बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Vida VX2 Plus है। इसमें रिमूवेबल बैटरी का विकल्प मिलता है, सिंगल चार्ज पर ये 142 किमी तक की रेंज (IDC) देता है और BaaS प्लान के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत 64,990 रुपए से शुरू होती है।
Ampere Magnus Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर को साल 2026 में ही लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर की रेंज 125 किमी (IDC) है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 90,499 रुपए से शुरू होती है।
Bajaj Chetak C2501 के 2.5kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट की IDC रेंज 113 किमी की है और ये 55kmph की टॉप-स्पीड तक जा सकता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 91,399 रुपए से शुरू होती है। बता दें कि Chetak, Bajaj का इकलौता इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो कई वेरिएंट्स के साथ आता है।