• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

सस्ती फ्लाइट टिकट खोजना हो या होटल, सारा काम कर देगा AI एजेंट, ओपनएआई ने लॉन्च किया नया फीचर

अगर आप दूसरे शहर या देश जा रहे है तो आपको टिकट से लेकर रूम तक किसी चीज की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। ये सारा काम ओपनएआई कर देगा।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 04:49:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 04:49:00 PM (IST)
सस्ती फ्लाइट टिकट खोजना हो या होटल, सारा काम कर देगा AI एजेंट, ओपनएआई ने लॉन्च किया नया फीचर
OpenAI Dots AI Agent

HighLights

  1. सारा काम कर देगा AI एजेंट
  2. चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई का नया टूल 'डॉट्स' लॉन्च
  3. मेटा के 'म्यूज' को टक्कर देने के लिए इसे लॉन्च किया

टेक्नोलॉजी डेस्क। आपको सस्ती फ्लाइट टिकट खोजना हो होटल में रूम रिजर्व करना हो। इसके लिए आपको घंटों परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये सारा काम ओपनएआई आराम से तुरंत कर देगी। चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई का नया टूल 'डॉट्स' लॉन्च हो गया है।

ओपनएआई ने हाल ही में लॉन्च हुए मेटा के 'म्यूज' को टक्कर देने के लिए इसे लॉन्च किया है। ये टूल आम चैटबॉट की तरह सिर्फ चैट करने और सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है। इसके पास इंटरनेट पर चलने वाला क्लाउड कंप्यूटर और ब्राउजर भी है। अगर आपका फोन-लैपटॉप बंद भी हो, तब भी ये बैकग्राउंड में आपके दिए गए काम को निपटाता रहता है। अभी ये सुविधा सिर्फ प्रो और बिजनेस जैसे पेड प्रीमियम यूजर्स के लिए रोलआउट की गई है।


यूजर्स इसे 4 हजार से ज्यादा एप्स के साथ जोड़ सकते हैं और चैटजीपीटी के अलावा आप स्लैक और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसे प्लेटफॉर्म में भी चलाया जा सकता है।

अगर आपको ग्राहकों के फीडबैक पर नजर रखना है तो आप ये काम डॉट्स के जरिए कर सकते हैं। वो सॉफ्टवेयर की गलतियां यानी बग्स ढूंढने, उन्हें ठीक करने और नए कोड की टेस्टिंग जैसे काम कर सकता हैं।

कंपनी इनवॉइस प्रोसेसिंग, कस्टमर सपोर्ट और प्रोक्योरमेंट जैसे काम भी संभालेंगे। कंपनी का कहना है कि डॉट्स ऐसे कामों को संभाल सकता है जो समय के साथ बदलते रहते हैं।

'म्यूज' 8 सितंबर को लॉन्च हुआ

मेटा ने 8 सितंबर को अपना पर्सनल एआई एजेंट 'म्यूज' लॉन्च किया था। इससे भी काफी काम होता है जैसे कि मान लिजिए आप इंस्टाग्राम पर किसी डिश को बनाने की रील या वीडियो सेव करते हैं, तो 'म्यूज' खुद समझ जाएगा कि उसमें क्या-क्या सामग्री लगेगी। इसके बाद ये आपके लिए बाजार से खरीदने वाले जरूरी सामान की पूरी लिस्ट तैयार कर देगा।

डॉट्स और म्यूज जैसे नए एआई एजेंट आम चैटबॉट्स से पूरी तरह अलग हैं। इसमें बस आप AI एजेंट को अपना काम बता देते हैं और वो पूरा काम खुद ही निपटा लेता है।

ये खतरनाक भी है

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में भारी गिरावट, सोना चांदी में तेजी, जानिए पूरे मार्केट का क्या है हाल

हालांकि ये काम को जितना आसान बनाते है उतने ही खतरनाक भी है। हाल ही में टेक यूट्यूबर मैट रॉब ने बताया था कि जब उन्होंने अपने फेसबुक मार्केटप्लेस का जिम्मा म्यूज को सौंपा, तो उसने बिना पूछे ही उनके घर का पता खरीदार को भेज दिया। इसके साथ ही उनसे पूछे बिना ही कम कीमत में सौदा भी पक्का कर दिया था। ऐसी ही चिंताओं के चलते अमेजन ने म्यूज को अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया है। तो AI का इस्तेमाल करें लेकिन ध्यान से।