_m.webp)
टेक्नोलॉजी डेस्क। इस दीवाली अगर आप घर के लिए नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको ₹30,000 से कम बजट में कई अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं।
30,000 से कम बजट में Xiaomi, Philips, Vu और Haier जैसे ब्रांड्स के टीवी मिल रहे है, जिसमें 4K डिस्प्ले, QLED टेक्नोलॉजी और दमदार साउंड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
24,499 रुपये में मिलने वाला Vu GloQLED 43-inch TV आपके लिए बेहतर हो सकता है। इसमें 43 इंच का 4K QLED डिस्प्ले, Dolby Vision और 24W साउंड आउटपुट मिलेगा।
अगर आपको बड़ी स्क्रीन में घर बैठे सिनेमा हॉल का मजा लेना है, तो आप Xiaomi X Series 2025 स्मार्ट टीवी घर ला सकते हैं। इसमें 4K अल्ट्रा HD डिस्प्ले मिलता है। 55 इंच वाला यह टीवी आपको 33 हजार रुपये के आसपास मिल सकता है।
इस टीवी में 43 इंच का 4K QLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Dolby Vision सपोर्ट मिलता है, जिससे फिल्में और वेब सीरीज देखते समय पिक्चर की क्वालिटी बेहतर रहती है। इसमें 30W का साउंड आउटपुट है। यह आपको 27,999 रुपये के आसपास मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, देखें कौन कौन सा मॅाडल है शामिल
Xiaomi FX Pro QLED TV की कीमत ₹26,999 है। इस टीवी में 43 इंच का 4K QLED डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही आपको टीवी में Alexa सपोर्ट, Filmmaker Mode और प्रीमियम मेटल बेजल-लेस डिजाइन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Haier S800QT 43-inch QLED TV में 43 इंच का 4K QLED डिस्प्ले मिलता है, इसकी कीमत ₹28,614 है। इसमें Dolby Vision सपोर्ट दिया गया है, 24W साउंड आउटपुट और 32GB स्टोरेज मिलता है।