• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त रुकी? घर बैठे ऑनलाइन करें ये काम मिल जाएंगे 2000 रुपए

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी हुई। 9.70 करोड़ किसानों को लाभ मिला लेकिन कई के खाते में पैसा नहीं आया। e-KYC अ...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 16 Aug 2025 02:56:12 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 Aug 2025 02:57:32 PM (IST)
PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त रुकी? घर बैठे ऑनलाइन करें ये काम मिल जाएंगे 2000 रुपए
PM Kisan Yojana:

HighLights

  1. पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त अपडेट
  2. e-KYC अधूरी होने से अटक रहा पैसा।
  3. PM किसान हेल्पलाइन नंबर से करें संपर्क।

डिजिटल डेस्क: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई। इस बार लगभग 9.70 करोड़ किसानों को 2000-2000 रुपये उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए। इसके बावजूद कई किसानों ने शिकायत की है कि उनके खाते में राशि नहीं आई।

दरअसल, जिन किसानों की ई-केवाईसी (e-KYC) अधूरी है या आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, उनकी किस्त रोक दी गई है। वहीं भूमि सत्यापन (Land Verification) न होना, बैंक डिटेल्स में त्रुटि या एक ही परिवार के कई सदस्यों की ओर से योजना का लाभ लेना भी भुगतान रुकने का कारण हो सकता है।


naidunia_image

ऑनलाइन घर बैठे ऐसे कराएं e-KYC

1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट [pmkisan.gov.in](https://pmkisan.gov.in) पर जाएं।

2. होमपेज पर e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।

3. 12 अंकों का आधार नंबर डालकर सर्च करें।

4. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे भरें।

5. स्क्रीन पर e-KYC successfully submitted का संदेश दिखाई देगा।

आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो...

अगर आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो पास के CSC केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए e-KYC पूरी करवाई जा सकती है। समस्या बनी रहे तो किसान हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Jio-Airtel-Vi की छुट्टी करने को तैयार BSNL, लॉन्च किया सस्ता प्लान...336 दिन तक सब कुछ फ्री!