• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

दुकान पर जाकर आप भी बोलते हैं 'भैया स्कैनर देना'? तो आज ही सुधार लें अपनी यह आदत!

रोजमर्रा की जिंदगी में ऑनलाइन पेमेंट करते समय अधिकतर लोग दुकान पर लगे QR कोड को ही गलती से स्कैनर बोल देते हैं, जबकि इन दोनों के बीच जमीन-आसमान का अंतर होता है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 01:10:01 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 01:10:01 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दुकान पर जाकर आप भी बोलते हैं 'भैया स्कैनर देना'? तो आज ही सुधार लें अपनी यह आदत!
दुकान पर जाकर आप भी बोलते हैं 'भैया स्कैनर देना'? तो आज ही सुधार लें अपनी यह आदत! जानें QR कोड और स्कैनर के बीच का असली फर्क

HighLights

  1. QR कोड और स्कैनर में क्या होता है अंतर
  2. 99% लोग रोजाना करते हैं यह गलती
  3. अगली बार दुकान पर न बोलें गलत शब्द

टेक्नोलॉजी डेस्क। आज के डिजिटल दौर में चाय की टपरी से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल तक हर जगह ऑनलाइन पेमेंट का बोलबाला है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि हम रोजाना बोलचाल में एक बहुत बड़ी तकनीकी गलती कर रहे हैं? जहां देखो, वहां यही सुनाई देता है कि "भैया, स्कैनर देना" या "अपना स्कैनर दिखाना"। असल में जिसे लोग स्कैनर समझकर मांगते हैं, वह स्कैनर नहीं बल्कि QR कोड होता है। रोजमर्रा की जल्दबाजी में अधिकतर लोग इन दोनों शब्दों के बीच का फर्क भूल जाते हैं और गलत शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

क्या होता है QR कोड

दुकान के काउंटर पर जो चौकोर काले और सफेद रंग के छोटे-छोटे डॉट्स या बॉक्स वाला कार्ड रखा होता है, उसे QR कोड कहते हैं। इसका पूरा नाम 'क्विक रिस्पॉन्स कोड' है। यह एक तरह का डिजिटल बारकोड है, जिसके अंदर दुकानदार का बैंक अकाउंट नंबर, UPI आईडी, वेबसाइट लिंक या पेमेंट से जुड़ी जानकारी छिपी होती है। यह सिर्फ एक इमेज या प्रिंटेड कोड है, जो खुद से कोई काम नहीं कर सकता।


Scanner क्या है?

स्कैनर वह डिवाइस या सॉफ्टवेयर है, जो उस QR कोड को पढ़ने का काम करता है। जब आप पेमेंट करने के लिए अपने स्मार्टफोन का कैमरा या पेमेंट ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm खोलते हैं, तो आपका फोन और उसका कैमरा स्कैनर की तरह काम करता है। यानी, आपका मोबाइल ऐप उस कोड को स्कैन करके उसमें छिपी जानकारी को डिकोड करता है, तब जाकर पेमेंट पूरी होती है।

आसान भाषा में समझें दोनों का फर्क

  • QR कोड: यह एक ताला है, जिसमें जानकारी बंद रहती है।
  • स्कैनर: आपका स्मार्टफोन या कैमरा वह चाबी है, जो उस ताले को खोलकर जानकारी पढ़ता है।

यह भी पढ़ें- Barcode और QR कोड में क्या है फर्क? जानें कौन है ज्यादा बेहतर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।