
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Redmi Watch 4 Update: शाओमी ने अपनी रेडमी स्मार्टवॉच 4 को ज्यादा एडवांस बना दिया है। अब यह यूजर्स के बोलने भर से काम करेगी। दरअसल इस वॉच में एक नया अपडेट आया है। जिसके बाद इसमें अमेजन एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट जुड़ गया है। अपडेट वर्जन 2.2.80 है।
एलेक्सा इंटीग्रेशन के साथ रेडमी वॉच 4 वॉयस से कम करेगी। अब यूजर्स बोलकर अलार्म और टाइम सेट कर पाएंगे। रिमाइंडर सेट करने समेत कई काम बोलकर कर पाएंगे। रेडिट पर डिस्कशन से सामने आया कि रेडमी वॉच 4 पर एलेंक्सा समर्थन पर क्षेत्रीय प्रतिबंध हो सकते हैं। अमेरिका के एक यूजर ने कमेंट किया कि अपडेट करने के बाद भी एलेक्सा फीचर उपलब्ध नहीं है।
रेडमी वॉच 4 में एल्यूमीनियम अलॉय फ्रेम, स्टेनलेस स्टील क्राउन और एक क्विक रिलीज बेल्ट मिलता है। इस स्मार्टवॉच में 1.97 इंच का रैक्टेंगुलर एमोलेड स्क्रीन है। जो 60 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
रेडमी वॉच 4 में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग के लिए चार चैनल पीपीजी सेंसर हैं। साथ ही 150 से अधिक स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और जीपीएस है। इस स्मार्टवॉच में स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, वेदर अपडेट, स्टॉपवॉच, एप नोटिफिकेशन समेत कई फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए बिल्ट इन माइक्रोफोन और स्पीकर है। यह वॉच 5 एटीएम वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है। इसमें 470 एमएएच की बैटरी है।