
टेक्नोलॉजी डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी आने वाले समय में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S सीरीज, मिड-रेंज Galaxy A और M सीरीज के तहत कुल 7 नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि Galaxy S27 और Galaxy S27 Plus को भारत के BIS सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी देखा गया है, जिससे देश में इनकी जल्द एंट्री के संकेत मिल रहे हैं।
प्रीमियम फ्लैगशिप सीरीज (Galaxy S27 Lineup)
Samsung Galaxy S27: इस बेस मॉडल में 6.3 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2700 या Snapdragon प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल कैमरा और 4,400mAh बैटरी मिल सकती है। इसकी संभावित कीमत 81,999 रुपये से शुरू हो सकती है।
Samsung Galaxy S27 Plus: इसमें 6.7 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और 45W चार्जिंग के साथ 4,900mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये के आसपास रह सकती है।
Samsung Galaxy S27 Pro: पहली बार पेश होने वाले इस नए मॉडल में 6.5 इंच का प्राइवेसी डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 200MP प्राइमरी कैमरा और 5,200mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Samsung Galaxy S27 Ultra: सीरीज के सबसे प्रीमियम फोन में 6.9 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर, 200MP कैमरा, S Pen सपोर्ट और 60W चार्जिंग के साथ 5,700mAh बैटरी मिल सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 1,49,990 रुपये तक हो सकती है।
Samsung Galaxy A38: इसमें 6.7 इंच का 120Hz Full HD+ डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,882mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।
Samsung Galaxy A58 5G: इस फोन में Exynos ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 50MP प्राइमरी कैमरा, 5,000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और eSIM जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy M37 5G: इसमें 6.67 इंच की 120Hz स्क्रीन, 50MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी और 1TB तक मेमोरी कार्ड सपोर्ट मिल सकता है।
लीक्स के अनुसार, Galaxy S27 सीरीज को 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि मिड-रेंज फोन्स की आधिकारिक तारीख का अभी इंतजार है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें- 'आपका चोरी हुआ iPhone मिल गया है..' अगर आपके पास भी आया है ऐसा मैसेज तो हो जाएं सावधान