
टेक्नोलॉजी डेस्क। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह स्मार्टफोन लवर्स के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस हफ्ते भारतीय बाजार में इनफिनिक्स अपना नया गेमिंग फोन Infinix GT 50 Pro पेश करने जा रहा है, वहीं भारत के बाहर ग्लोबल और चीनी बाजार में vivo X500 series, OnePlus Ace 7 series, Redmi K100 और vivo Y600 जैसे धांसू फोन एंट्री लेने के लिए तैयार हैं।
इनफिनिक्स का नया गेमिंग फोन GT 50 Pro इसी हफ्ते भारत में 27 अक्टूबर को एंट्री करने जा रहा है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर दिया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 MC6 GPU के साथ आता है। मल्टीटास्किंग को सुपर स्मूथ बनाने के लिए इसमें LPDDR5X RAM का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जबकि फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। साथ ही फोन IP64 रेटिंग, Wi-Fi 6 और NFC जैसे फीचर्स से लैस है।
चीन में धूम मचाने के बाद वीवो अपनी फ्लैगशिप vivo X500 सीरीज को 27 अक्टूबर को ग्लोबल मार्केट में उतारने जा रहा है। इस सीरीज में vivo X500, vivo X500 Pro और vivo X500 Pro Max शामिल हैं। सीरीज का टॉप मॉडल X500 Pro Max ताकतवर MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर काम करता है और इसमें 6.85-इंच की 2K LTPO OLED स्क्रीन दी गई है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pro Max में 200MP Samsung HP0 टेलीफोटो सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP Sony LYT-910 मेन सेंसर दिया गया है। वहीं बेस मॉडल vivo X500 में 50MP Sony LYTIA 828 प्राइमरी कैमरा और 6.59-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिलती है।
रेडमी का दमदार गेमिंग स्मार्टफोन Redmi K100 इसी हफ्ते 27 अक्टूबर को चीन में दस्तक देगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर चलेगा, जिसके साथ स्मूथ गेमिंग के लिए अलग से D2 डिस्प्ले चिप भी दी गई है।
फोन में 10000mAh की भारी-भरकम बैटरी मिल सकती है, जिसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Flipkart Big Billion Days Sale: 20 हजार से कम बजट में खरीदें ये दमदार 5G स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट
वनप्लस की Ace 7 सीरीज 29 अक्टूबर को चीनी मार्केट में लॉन्च होगी। इस सीरीज में OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro पेश किए जाएंगे। प्रो मॉडल में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और खास बिल्ट-इन कूलिंग फैन दिया गया है।
दोनों स्मार्टफोन्स 6.78-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले और 185Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इनमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और प्रो मॉडल में 50 मेगापिक्सल का 3.5x पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है। बैकअप के लिए 9000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की पूरी संभावना है।
वीवो 30 अक्टूबर को अपनी Y-सीरीज के तहत तगड़ी 10000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन vivo Y600 पेश करने वाला है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। यह फोन MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर पर आ सकता है।
स्क्रीन की बात करें तो इसमें 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। यह डिवाइस IP69 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ बाजार में उतर सकता है।