
ऑटो डेस्क। इस नवरात्रि टाटा मोटर्स ने 50,000 से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की पुष्टि की है, इस आंकड़े में दशहरा के दिन बेची गई 10,000 यूनिट्स भी शामिल हैं। टाटा ने दिवाली की मांग को पूरा करने के लिए प्रोडक्शन बढ़ाने की भी बात कही है।
टाटा के दो सबसे लोकप्रिय मॉडल नेक्सन और पंच की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है। इन दोनों मॉडलों ने अकेले सितंबर महीने में 20,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की थी। भारी मांग के चलते टाटा कुछ मॉडलों पर वेटिंग पीरियड लगभग एक महीने तक बढ़ा सकता है। कंपनी ने प्रोडक्शन बढ़ाने और लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाने का भी आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें- Tata की कार लेने की सोच रहे हैं? बुकिंग में की देरी! तो ढीली करनी पड़ सकती है जेब
टाटा फीचर-पैक्ड कार, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और मॉडर्न डिजाइन के फॉर्मूले पर चल रही है। कंपनी ने लगातार नए मॉडल, स्पेशल एडिशन और कई तरह के इंजन ऑप्शन पेश किए हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। टाटा का पोर्टफोलियो भी काफी बड़ा है, जिसमें पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन शामिल हैं।