टाइगर श्रॉफ जिस कार पर थे सवार, जानिए कितनी सेफ है वो BMW 3 Series और क्या हैं इसके धांसू सेफ्टी फीचर्स?
टाइगर श्रॉफ कल अपनी BMW 3 Series Gran Limousine से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 03:51:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 03:51:30 PM (IST)
टाइगर श्रॉफ पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग! जानें कितनी सुरक्षित है उनकी BMW 3 SeriesHighLights
- टाइगर श्रॉफ पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग!
- जानें कितनी सुरक्षित है उनकी BMW 3 Series
- क्या फायरिंग से बचा सकती है BMW 3 Series
ऑटो डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के ऊपर रविवार शाम को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। हालांकि टाइगर सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब टाइगर श्रॉफ अपनी BMW 3 Series Gran Limousine से घर लौट रहे थे। BMW 3 Series Gran Limousine में पैसेंजर की सुरक्षा के लिए कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।
BMW 3 Series Gran Limousine
BMW 3 Series Gran Limousine अपने प्रीमियम डिजाइन, दमदार इंजन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती है। हालांकि, किसी भी कार में कितने भी एडवांस सेफ्टी फीचर्स क्यों न हों, फायरिंग जैसी स्थिति में सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती।
जर्मन कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू की BMW 3 Series Gran Limousine अपनी लग्जरी के साथ-साथ मजबूत सुरक्षा फीचर्स के लिए जानी जाती है।
BMW 3 Series Gran Limousine के सेफ्टी फीचर्स
- पैसिव सेफ्टी: 6 एयरबैग, थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, पाइरोटेक्निक प्रीटेंशनर, सीट बेल्ट फोर्स लिमिटर, साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन, क्रैश सेंसर और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट।
- ब्रेकिंग और कंट्रोल: ABS, EBD, ब्रेक असिस्ट, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC), डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (CBC) और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक कंट्रोल (EDLC)।
- ड्राइविंग और पार्किंग असिस्ट: 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, रिवर्सिंग और पार्किंग असिस्टेंट, अटेंटिवनेस असिस्टेंट (ड्राइवर थकान अलर्ट), इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड।
- टायर सुरक्षा: रन-फ्लैट टायर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)।
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
इस कार को Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
क्या ये फीचर्स फायरिंग जैसी घटना से बचा सकती हैं?
कार में दिए गए एयरबैग, ABS, रन-फ्लैट टायर या 360-डिग्री कैमरा मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं के प्रभाव को कम करने के लिए बनाए गए हैं। इनका उद्देश्य टक्कर के दौरान यात्रियों को बचाना है। फायरिंग जैसी घटना सड़क हादसे से बिल्कुल अलग होती है, इसलिए सामान्य लग्जरी सेडान के इन फीचर्स के आधार पर बुलेटप्रूफ सुरक्षा का दावा नहीं किया जा सकता है।
BMW 3 Series Gran Limousine की डिजाइन
- BMW 3 Series Gran Limousine का 330Li M Sport वेरिएंट अपने आकर्षक लुक और स्पोर्टी स्टाइल के लिए जाना जाता है।
- इसके फ्रंट में स्लीक LED हेडलैंप दिए गए हैं, जो कार को आधुनिक और प्रीमियम लुक देते हैं।
- BMW की सिग्नेचर किडनी ग्रिल इसकी पहचान को और मजबूत बनाती है।
- कार के फ्रंट में M Sport बंपर दिया गया है जो इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को दिखाता है।
यह भी पढ़ें- Tesla Flying Car: हवा में पलटी मार जमीन पर हुई सुरक्षित लैंड, टेस्ला ने दुनिया को दिखाई उड़ने वाली कार, 1 सेकंड से कम में 97km/h की रफ्तार
इंजन और परफॉर्मेंस
BMW 3 Series Gran Limousine के 330Li पेट्रोल वेरिएंट में 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर TwinPower Turbo इंजन दिया गया है। यह इंजन 258 PS की पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
इंजन के साथ 8-स्पीड Steptronic Sport ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को जोड़ा गया है। कंपनी ऐसा दावा करती है कि कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार केवल 6.2 सेकंड में पकड़ सकती है।