
ऑटो डेस्क। गर्मियों के मौसम और लंबे सफर में वेंटिलेटेड सीट्स का फीचर केबिन के आराम को कई गुना बढ़ा देता है। पहले यह प्रीमियम लग्जरी कारों तक सीमित था, लेकिन अब भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कई किफायती गाड़ियों में भी फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स की सुविधा मिलने लगी है।
Renault Kiger: इस लिस्ट में यह सबसे सस्ती कार रेनॉ काइगर (Renault Kiger) है, जिसकी कीमत ₹8.50 लाख से ₹10.40 लाख के बीच है। इसके टॉप Emotion वेरिएंट में 72hp पेट्रोल और 100hp टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है।
Maruti Baleno: इसके ऊंचे Alpha और Alpha (O) वेरिएंट्स में 83hp पेट्रोल इंजन के साथ यह आरामदायक फीचर दिया गया है। मारुति बलेनो (Maruti Baleno) का रेट ₹9.10 लाख से ₹9.99 लाख के बीच है।
Toyota Glanza: फेसलिफ्ट के साथ इसके V और V(O) वेरिएंट्स में वेंटिलेटेड सीट्स शामिल की गई हैं। इसमें सीएनजी का भी विकल्प मौजूद है। टोयोटा ग्लैंजा का रेट ₹9.99 लाख से ₹10.98 लाख के बीच है।
Maruti Brezza: इसके टॉप ZXi+ वेरिएंट में टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ कूल्ड सीट्स दी गई हैं। मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) की कीमत ₹11.26 लाख से ₹13.55 लाख के बीच है।
Citroen Basalt & Aircross: बसाल्ट और 5/7-सीटर एयरक्रॉस के टॉप Max वेरिएंट में टर्बो इंजन के साथ वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं। सिट्रॉएन बसाल्ट (Citroen Basalt) की कीमत ₹11.34 लाख से ₹13.90 लाख के बीच है, जबकि सिट्रॉएन एयरक्रॉस का रेट ₹11.62 लाख से ₹14.52 लाख के बीच है।
Kia Sonet: इसके HTX, GTX+ और X-Line वेरिएंट्स में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों में यह कूलिंग फीचर मिलता है, जिसकी कीमत ₹11.84 लाख से ₹13.89 लाख के बीच है।
यह भी पढ़ें- बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलेगी ₹1 लाख तक की सब्सिडी, कार, बाइक और स्कूटी पर होगा बड़ा फायदा
Skoda Kylaq: अगर स्कोडा काइलाक में वेंटिलेटेड सीट्स चाहिए, तो ग्राहक को इसके टॉप वेरिएंट 'Prestige' या 'Prestige+' को ही खरीदना होगा, जिसकी कीमत ₹11.85 लाख से ₹13.09 लाख के बीच है।
Hyundai Venue: इसके टॉप HX8, HX10 और N-Line वेरिएंट्स में लेवल-2 एडास (ADAS) के साथ वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं। हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) की कीमत ₹11.94 लाख से ₹15.65 लाख के बीच है।
Tata Nexon: इसके Fearless+ PS वेरिएंट में यह फीचर मिलता है, जो इसे कूल्ड सीट्स वाली सबसे किफायती सीएनजी कार भी बनाता है। इसकी कीमत ₹12.42 लाख से ₹14.22 लाख के बीच है।