₹2,000 से भी कम में पाएं प्रीमियम स्मार्टवॉच, Amazon Sale में बोट, नॉइज और फास्ट्रैक पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, देखें लिस्ट
अमेजन सेल में बोट, नॉइज़ और फास्ट्रैक की स्मार्टवॉच सस्ते में मिल रहे हैं। आप 2000 रुपए से कम में ये प्रीमियम स्मार्टवॉच खरीद सकते है।
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 05:38:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 05:38:09 PM (IST)
₹2,000 से भी कम में पाएं प्रीमियम स्मार्टवॉच, Amazon Sale में बोट, नॉइज़ और फास्ट्रैक पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, देखें लिस्टHighLights
- नई स्मार्टवॉच खरीदने का सोच रहे हैं तो यह अच्छा मौका है
- 2000 रुपए से कम में ये प्रीमियम स्मार्टवॉच खरीद सकते है
- बोट, नॉइज़ और फास्ट्रैक की स्मार्टवॉच सस्ते में मिल रहे है
टेक्नोलॉजी डेस्क। फेस्टिंव सीजन के मौके पर Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में हर सामान पर डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। अगर आप अपने लिए या अपने किसी करीबी के लिए नई स्मार्टवॉच खरीदने का सोच रहे हैं तो यह अच्छा मौका है।
Fire-Boltt Brillia
- Fire-Boltt Brillia को ई-कॉमर्स साइट पर ₹1,799 में लिस्ट किया गया है।
- Fire-Boltt Brillia वॉच में 2.02 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
- यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटर करती है।
- इस वॉच में 120+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ वॉयस असिस्टेंट की सुविधा मिलती है।
boAt Ultima Ember 2
boAt Ultima Ember 2 अमेजन पर ₹1,899 में उपलब्ध है। सेल के दौरान कूपन ऑफर के जरिए 11% बचत कर सकते हैं आप, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,690 हो जाएगी।
इसमें AOD सपोर्ट के साथ 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 1000 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है।
Noise Twist Go
Noise Twist Go एक राउंड डायल स्मार्टवॉच है जो ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। इसमें 1.39 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ 100+ वॉच फेस मिलते हैं। अमेजन पर इसकी कीमत ₹1,799 है। यह वॉच IP68 रेटिंग के साथ स्लीप ट्रैकिंग और 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग का सपोर्ट करती है। इसमें 100+ स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- अमेजन सेल में ₹15,900 सस्ता मिल रहा है iPhone 16, जानें ऑफर्स, कीमत और फीचर्स
Fastrack Smart Revoltt R1
- Fastrack Smart Revoltt R1 ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹1,499 में उपलब्ध है। अमेजन सेल में कूपन ऑफर से 7% बचत हो सकती है, जिसके बाद कीमत ₹1,394 हो जाएगी।
- Fastrack Smart Revoltt R1 में 1.38 इंच की डिस्प्ले आती है।
- यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है, जिसके साथ एआई वॉयस असिस्टेंट और SpO2 मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
Redmi Watch Move
Redmi Watch Move अमेजन पर ₹2,199 में लिस्ट की गई है। सिंगल चार्ज में इस वॉच की बैटरी 14 दिनों तक चल सकती है। इसमें ड्यूल कोर प्रोसेसर दिया गया है।