
टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आपका बजट सीमित है और आप रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक फीचर-पैक स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो अब महंगे फोन्स पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। भारतीय बाजार में 10 से 15 हजार रुपये के दायरे में ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं, जिनमें 5G कनेक्टिविटी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 7,000mAh तक की जंबो बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं इस बजट में आने वाले 6 सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन्स के फीचर्स और कीमतें।
1. Ai+ Pulse 2 FE: 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, MediaTek Helio G81 प्रोसेसर, 6.67 इंच स्क्रीन, 50MP मुख्य कैमरा और 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
2. Vivo Y19s Pro: 9,990 रुपये के बजट में यह फोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसमें 6GB रैम, 128GB स्टोरेज, Unisoc T612 चिपसेट, 6.68 इंच 90Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा दिया गया है।
3. Moto G06 Power: लंबी बैटरी बैकअप चाहने वालों के लिए इसमें 7,000mAh की विशाल बैटरी मिलती है। 11,995 रुपये की कीमत में 6.88 इंच की 120Hz स्क्रीन, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज और Helio G81 प्रोसेसर शामिल है।
4. Lava Blaze Pro 5G: 12,998 रुपये में आने वाले इस 5G फोन में Dimensity 6020 प्रोसेसर, 8GB रैम, 128GB स्टोरेज, 6.78 इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 33W चार्जिंग वाली 5,000mAh बैटरी दी गई है।
5. Ai+ Nova 2 Neo 5G: 12,999 रुपये की कीमत में यह फोन Dimensity 6300 5G प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी, 4GB रैम, 128GB स्टोरेज और 48MP कैमरे के साथ आता है।
6. Mivi One 5G: 13,999 रुपये के इस फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 6.75 इंच 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 6,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है।
यह भी पढ़ें- रास्तों और गड्ढों की नो टेंशन! गांव और पथरीली सड़कों के लिए बेस्ट हैं ये 5 किफायती SUV