
ऑटो डेस्क। कल 14 अक्टूबर 2026 को टोयोटा अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली है।
टोयोटा के टीजर से साफ है कि ग्लैंजा में एक नई डिजाइन की ग्रिल और एक नया फ्रंट बंपर दिया जाएगा। इसमें एलईडी फॉग लैंप्स भी मिलेंगे। हेडलैंप्स का डिजाइन पहले जैसा ही रहेगा, जिसमें एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर यूनिट्स शामिल हैं।
सबसे बड़ा अपडेट नए 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स का होगा। इसके अलावा, क्रोम डोर हैंडल, ओआरवीएम पर लगे टर्न इंडिकेटर और शार्क-फिन एंटीना जैसे एलिमेंट्स आपको पहले की तरह ही मिलेंगे। पीछे की तरफ सी-शेप वाले रैपअराउंड एलईडी टेल लैंप्स, टेलगेट पर क्रोम बार और एक मस्कुलर बंपर दिया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोयोटा ग्लैंजा 2026 मॉडल में ब्लैक और बेज कलर की केबिन थीम बरकरार रहने की उम्मीद है, लेकिन इसमें नई अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है। सभी पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट मिल सकते हैं। 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए फिजिकल स्विच पहले की तरह मिलते रहेंगे।
हो सकता है इसमें आगे वेंटिलेटेड सीट, एक वायरलेस फोन चार्जर और एक ब्रांडेड म्यूजिक सिस्टम जैसे नए फीचर्स जुड़ेंगे। पहले से ही 9-इंच टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेड्स-अप डिस्प्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
टोयोटा मौजूदा के12बी पेट्रोल इंजन की जगह नई बलेनो वाला नया जेड12ई 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन दे सकती है।
नई टोयोटा ग्लैंजा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6.85 लाख रुपये होने का अनुमान है।