• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

TVS, बजाज, हीरो ने मार ली बाजी, Ola रह गया पीछे! मार्केट में किसका कितना दबदबा?

भारतीय ग्राहक नई कंपनियां ट्राई करने के बजाय सालों पुरानी और भरोसेमंद कंपनियों पर ही ज्यादा भरोसा कर रही है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 03:51:41 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 03:51:41 PM (IST)
TVS, बजाज, हीरो ने मार ली बाजी, Ola रह गया पीछे! मार्केट में किसका कितना दबदबा?
TVS Bajaj Hero electric scooter market

HighLights

  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में अपना दबदबा बनाई
  2. टीवीएस, बजाज ऑटो और हीरो की खूब बिक्री
  3. ओला की बिक्री में भारी गिरावट

ऑटो डेस्क। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में अपना दबदबा बनाई हुई है। सितंबर महीने में टीवीएस, बजाज ऑटो और हीरो की खूब बिक्री देखने को मिली है। सितंबर के शुरुआती 28 दिनों में इन तीनों कंपनी की ई-स्कूटर बिक्री लगभग 61.8 पर्सेंट के हिस्सेदारी अपने नाम कर ली।

वाहन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में टीवीएस 26.4 पर्सेंट मार्केट शेयर के साथ सबसे आगे बनी हुई है।

इसके बाद बजाज ऑटो 23.6 पर्सेंट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर अपनी पकड़ मजबूत किए हुए है। हीरो विडा ने भी 11.7 पर्सेंट की हिस्सेदारी हासिल की है।

गाड़ियों की संख्या

  • गाड़ियों की संख्या देखें तो सितंबर में टीवीएस ने 49,677 गाड़ी और बजाज ने 44,480 स्कूटर्स बेचे हैं।
  • जबकि, एथर ने 27,690 और हीरो विडा ने 22,109 गाड़ियों की बिक्री की है।
  • इसके अलावा बाकी छोटी कंपनियों ने मिलकर 32,000 से ज्यादा गाड़ियां बेचीं है।

सितंबर में भारतीय ईवी मार्केट में अच्छी तेजी देखी गई है। 28 दिनों में ही पूरे देश में 1.88 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्टर हो चुके हैं। ये पूरे अगस्त महीने की कुल बिक्री 1.83 लाख से भी ज्यादा है।


एथर ने भी हाल ही में 99,000 रुपये की शुरुआती कीमत में अपना नया मॉडल 'कोनार्क' उतारा है, जिसका असर अक्टूबर के आंकड़ों में दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें- Top 5 Affordable Electric Scooters: ये हैं देश के 5 सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कितनी है रेंज और कीमत

ओला की बिक्री में भारी गिरावट

मार्केट में सबसे आगे रहने वाली ओला इलेक्ट्रिक सितंबर के शुरुआती 28 दिनों में काफी धीमी नजर आ रही है। ओला का मार्केट शेयर घटकर सिर्फ 6.4 पर्सेंट पर आ गया है। इससे पहले अगस्त में ये 7.6 पर्सेंट और जुलाई में 6.9 पर्सेंट पर था। पूरे सितंबर महीने में केवल 11,984 गाड़ियां ही बिकी है।