• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

Lost Aadhaar Card: खो गया है आधार कार्ड? घर बैठे ऐसे ऑर्डर करें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

अगर आपका आधार कार्ड खराब हो जाए या खो जाए तो घबराएं नहीं, घर बैठे दूसरा आधार कार्ड ऑर्डर कर दें।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 04:35:45 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 04:35:45 PM (IST)
Lost Aadhaar Card: खो गया है आधार कार्ड? घर बैठे ऐसे ऑर्डर करें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
Lost Aadhaar Card

HighLights

  1. आधार कार्ड खराब हो जाए या खो जाए तो
  2. घर बैठे दूसरा आधार कार्ड ऑर्डर कर दें
  3. ऐसे ऑर्डर करें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आपका आधार कार्ड गुम हो जाए तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है, अब आप घर बैठे नया आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं।

UIDAI के अनुसार इसकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप ₹75 का शुल्क देकर PVC आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। पॉलिविनाइल क्लोराइड कार्ड्स को PVC कार्ड के नाम से जाना जाता है, जो एक तरह का प्लास्टिक कार्ड होता है, जिस पर आधार कार्ड की जानकारियों को प्रिंट किया जाता है।

क्या है प्रोसेस?

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं और 'Get Aadhaar' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको 'Order Aadhaar PVC Card' का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अपना 12 अंकों का आधार नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर 'Send OTP' पर क्लिक करें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आएगा, उसे भरकर सबमिट कर दें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपकी व्यक्तिगत जानकारी खुलकर आ जाएगी, जिसे चेक करने के बाद नीचे दिए गए 'Next' के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको पेमेंट ऑप्शन का चुनाव करना होगा, जहां क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI जैसे कई आसान विकल्प उपलब्ध रहते हैं।
  • आपको इस कार्ड के लिए ₹75 शुल्क जमा करना होगा।
  • ऑर्डर प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद UIDAI 5 दिनों के अंदर आपका पीवीसी आधार कार्ड प्रिंट करके भारतीय डाक (India Post) को सौंप देता है।
  • इसके बाद डाक विभाग स्पीड पोस्ट के जरिए इस कार्ड को सीधे आपके घर के पते तक पहुंचा देता है।

अगर आप ऑनलाइन ऑर्डर नहीं करना चाहते, तो नजदीकी आधार केंद्र जाकर भी आसानी से अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! 16 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद, घर निकलने से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट