_m.webp)
टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। आजकल अधिकांश स्मार्टफोन यूजर्स के पास फोन में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp जरूर होता है, जिसके जरिए आप वीडियो कॉल करने के साथ-साथ फोटो व वीडियो भी शेयर कर पाते हैं। व्हाट्सएप ऐप को फिलहाल बगैर इंटरनेट के उपयोग कर पाना संभव नहीं है, लेकिन भविष्य में आप बगैर इंटरनेट के भी WhatsApp का इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारे ये बात आपको हैरान रही होगी लेकिन WhatsApp के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक रिपोर्ट में इस फीचर के बारे में बताया गया है।
.jpg)
Wabetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp यूजर्स के लिए WhatsApp file sharing feature with people nearby Feature लाने की तैयारी में है। इस नए फीचर को लेकर एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कंपनी एक सेक्शन को डेवलप कर रही है, जहां नजदीकी डिवाइस के साथ फाइल शेयरिंग के लिए जरूरी परमिशन की लिस्ट देख सकेंगे। यूजर्स को यह विकल्प सेटिंग्स में नजर आएगा।
इस फीचर के जरिए WhatsApp यूजर्स आपस में फाइल शेयर कर सकेंगे, जब दोनों ही डिवाइस में वॉट्सऐप की एक-जैसा सेटिंग पेज ओपन होगा। इसके अलावा डिवाइस को डिटेक्ट और कनेक्ट करने के लिए परमिशन देना होगा। WhatsApp यूजर nearby डिवाइस के लिए अपनी विजिबिलिटी को कंट्रोल भी कर सकेंगे। ये फीचर ब्लूटूथ शेयरिंग और क्विक शेयर के समान ही काम करेगा। ऐसे में आप बगैर इंटरनेट के भी अपनी फाइल व वीडियो शेयर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का यह फीचर अभी डेवलपिंग स्टेज पर है। nearby डिवाइस के साथ फाइल शेयरिंग फीचर भविष्य में लाए जाने की संभावना है।