• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

WhatsApp पर बिना ब्लू टिक दिखाए पढ़ सकेंगे किसी का भी मैसेज, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स पर काम करता रहता है, अब जल्द ही एक नया फीचर आने वाला है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 12:03:23 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 12:03:23 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
WhatsApp पर बिना ब्लू टिक दिखाए पढ़ सकेंगे किसी का भी मैसेज, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर
WhatsApp पर बिना ब्लू टिक दिखाए पढ़ सकेंगे किसी का भी मैसेज, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

HighLights

  1. WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने
  2. व्हाट्सएप के ब्लू टिक फीचर को लेकर अब काम हो रहा है
  3. इसे आम बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है

टेक्नोलॉजी डेस्क। जब भी हम किसी को WhatsApp पर मैसेज करते हैं, वो सीन करता है तो ब्लू टिक लग जाता है, इसके बाद रिप्लाई करता है। अगर ब्लू टिक होने के बाद कोई रिप्लाई नहीं कर रहा, मतलब वो इग्नोर कर रहा है।

व्हाट्सएप के इसी ब्लू टिक फीचर को लेकर अब काम हो रहा है, जिसके तहत अब यूजर्स बिना सामने वाले को पता चले उसके मैसेज पढ़ सकेंगे। इसका मतलब आप किसी का भी चैट खोलकर मैसेज देख पाएंगे और सामने वाले को ब्लू टिक दिखाई भी नहीं देगा।


Android Authority के अनुसार, WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.44.12 के कोड में इस नए फीचर के संकेत मिले हैं। जिसके तहत यूजर को चैट लिस्ट में किसी भी बातचीत पर कुछ देर तक दबाकर रखना होगा। ऐसा करने पर स्क्रीन पर एक छोटी विंडो खुलेगी, जिसमें उस चैट के नए मैसेज दिखाई देंगे। इस विंडो के नीचे एक नया मेन्यू भी नजर आएगा। इस तरह मैसेज देखने पर सामने वाले को रीड रिसीट नहीं मिलेगी, यानी मैसेज पढ़ने के बाद भी चैट भेजने वाले को ब्लू टिक नहीं दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें- दिवाली सफाई का झंझट खत्म, घर को मिनटों में चमका देंगे ये स्मार्ट गैजेट्स

इस फीचर में यूजर्स को पुराने मैसेज देखने की सुविधा भी मिलेगी, इसके लिए वे प्रीव्यू विंडो में ऊपर की तरफ स्क्रॉल कर सकेंगे।

WhatsApp का ये फीचर फिलहाल तैयार किया जा रहा है, अभी इसे आम बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है और न ही कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी दी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।