WhatsApp में आया सबसे काम का फीचर! अब 14 दिन पहले तक शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज
वॉट्सएप (WhatsApp) ने दुनियाभर के Android और iOS यूजर्स के लिए c शेड्यूल फीचर रोलआउट कर दिया है, जिसकी मदद से अब यूजर 10 मिनट से लेकर 14 दिन पहले तक मैसेज कर सकेंगे।
Publish Date: Thu, 26 Nov 2026 03:42:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Nov 2026 03:42:24 PM (IST)
WhatsApp में आया सबसे काम का फीचर! अब 14 दिन पहले तक शेड्यूल कर सकेंगे मैसेजHighLights
- वॉट्सएप यूजर्स के लिए एक बेहद काम का अपडेट
- अब 14 दिन पहले तक शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज
- इस नए फीचर में क्या-क्या खास है?
टेक्नोलॉजी डेस्क। वॉट्सएप यूजर्स के लिए एक बेहद काम का अपडेट सामने आया है। कंपनी ने आखिरकार मैसेज शेड्यूल (Message Schedule) करने का नया फीचर रोलआउट कर दिया है। इस फीचर की मदद से अब यूजर अपना मैसेज पहले से लिखकर यह तय कर सकेंगे कि वह किस दिन और किस समय सामने वाले को भेजा जाए।
यह नई सुविधा प्राइवेट चैट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगी। इसके जरिए यूजर कम से कम 10 मिनट से लेकर अधिकतम 14 दिन आगे तक की तारीख के लिए कोई भी मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। खास बात यह है कि यह फीचर सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि फोटो और वीडियो भेजने के लिए भी काम करेगा। फिलहाल कंपनी ने इस सुविधा को चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया है।
इस नए फीचर में क्या-क्या खास है?
- यूजर 14 दिन पहले तक अपना कोई भी मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे।
- यह सुविधा पर्सनल चैट और वॉट्सएप ग्रुप दोनों में उपलब्ध होगी।
- टेक्स्ट मैसेज के साथ-साथ फोटो और वीडियो भेजने का समय भी पहले से तय किया जा सकेगा।
- तय समय आते ही मैसेज अपने आप सामने वाले के पास चला जाएगा।
- सबसे बड़ी खासियत यह है कि फोन बंद होने या बैटरी खत्म होने की स्थिति में भी शेड्यूल किया गया मैसेज तय समय पर पहुंच जाएगा।
- मैसेज डिलीवर होने से पहले यूजर के पास उसे डिलीट करने का विकल्प भी मौजूद रहेगा।
- सामान्य चैट की तरह यह सुविधा भी पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (End-to-End Encryption) से सुरक्षित रहेगी।
यूजर्स को कब-कब होगा इसका बड़ा फायदा?
- रात में सोने से पहले ही अगली सुबह भेजे जाने वाले जरूरी मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे।
- किसी खास के जन्मदिन या शादी की सालगिरह की बधाई ठीक रात 12 बजे या तय समय पर भेज सकेंगे।
- मीटिंग, डॉक्टर के अपॉइंटमेंट और जरूरी कामों के रिमाइंडर पहले से सेट कर सकेंगे।
- ऑफिस और बिजनेस ग्रुप्स में भेजे जाने वाले जरूरी अपडेट्स को पहले से तैयार करके शेड्यूल किया जा सकेगा।
- विदेश या अलग-अलग टाइम जोन में रहने वाले दोस्तों और क्लाइंट्स को उनके सही समय के हिसाब से मैसेज भेज सकेंगे।
- रिसीवर को यह मैसेज बिल्कुल सामान्य वॉट्सएप मैसेज की तरह ही दिखाई देगा, यानी सामने वाले को यह पता नहीं चलेगा कि मैसेज पहले से शेड्यूल किया गया था।
कुछ यूजर्स को मिला फीचर, बाकी को करना होगा थोड़ा इंतजार
वॉट्सएप ने आज से भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स के लिए मैसेज शेड्यूल करने के इस फीचर को शुरू करने का ऐलान किया है। यह अपडेट फेज वाइज यानी धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा। कुछ लोगों को यह फीचर मिलना शुरू हो गया है, जबकि बाकी यूजर्स को इसके लिए कुछ हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी की ओर से सभी यूजर्स के लिए अभी कोई तय तारीख साझा नहीं की गई है, इसलिए इस फीचर को सबसे पहले पाने के लिए अपने वॉट्सएप ऐप को लगातार अपडेट रखें।
यह भी पढ़ें- Black Friday के मौके पर शुरू हुई महासेल! 34 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है HP 15 लैपटॉप, जानें कहां मिल रहा डिस्काउंट