• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WhatsApp Update: वॉट्सऐप के थीम कलर में बदलाव, ऐसे यूजर्स का ऐप इंटरफेस हो गया ग्रीन

एंड्रॉइड यूजर्स को पहले से ही WhatsApp ग्रीन थीम पर बेस्ड मिलता है। वहीं दूसरी ओर आईफोन यूजर्स इस नए चेंज से पहले तक स्टेटस बार से लेकर चैट लिस्ट विंड...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 29 Apr 2024 09:05:49 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Apr 2024 09:15:28 AM (IST)
WhatsApp Update: वॉट्सऐप के थीम कलर में बदलाव, ऐसे यूजर्स का ऐप इंटरफेस हो गया ग्रीन
भारत में रहने वाले यूजर्स अब इस बदलाव को देखकर हैरान हो रहे हैं। WhatsApp के नए लुक को लेकर यूजर्स का अलग-अलग रिस्पॉन्स आ रहा है।

HighLights

  1. मेटा ने अपने IOS यूजर्स के लिए ऐप इंटरफेस से जुड़े कुछ बदलाव पेश किए हैं।
  2. IOS यूजर्स के लिए ब्लू थीम वॉट्सऐप ग्रीन हो गया है।
  3. WhatsApp यूजर्स के लिए यह बदलाव फरवरी से ही रोल आउट हो गया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का इस्तेमाल आजकल दुनियाभर में किया जाता है और मेटा कंपनी की ओर से पॉपुलर चैटिंग ऐप WhatsApp को लेकर लगातार अपडेट्स आते रहते हैं, जिससे एक यूजर बेस का ऐप एक्सपीरियंस बेहतर होता है। हाल ही WhatsApp यूजर्स ने अपने फोन में ऐप के थीम कलर में कुछ बड़े बदलाव देखे हैं, जिससे यूजर्स काफी ज्यादा हैरान हो गए हैं। ऐसे में अधिकांश WhatsApp यूजर्स के मन में ये सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है? हर कोई एक्स हैंडल पर वॉट्सऐप के इस अपडेट को लेकर जानना चाह रहा है।

इन यूजर्स की थीम में बदलाव

मेटा ने अपने IOS यूजर्स के लिए ऐप इंटरफेस से जुड़े कुछ बदलाव पेश किए हैं, इसके बाद IOS यूजर्स के लिए ब्लू थीम वॉट्सऐप ग्रीन हो गया है। WhatsApp यूजर्स के लिए यह बदलाव फरवरी से ही रोल आउट हो गया है, लेकिन भारत में रहने वाले यूजर्स अब इस बदलाव को देखकर हैरान हो रहे हैं। WhatsApp के नए लुक को लेकर यूजर्स का अलग-अलग रिस्पॉन्स आ रहा है। अधिकांश यूजर्स को WhatsApp का नया थीम कलर पसंद नहीं आ रहा है।


naidunia_image

ऐसे यूजर्स को पहले से मिलती थी ग्रीन थीम

गौरतलब है कि एंड्रॉइड यूजर्स को पहले से ही WhatsApp ग्रीन थीम पर बेस्ड मिलता है। वहीं दूसरी ओर आईफोन यूजर्स इस नए चेंज से पहले तक स्टेटस बार से लेकर चैट लिस्ट विंडो ऑप्शन वाइब्रेट ब्लू कलर में पाते थे। iphone पर WhatsApp के शेयर लिंक्स भी ब्लू से बदल कर Green हो गए हैं। इस बीच कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि नए बदलाव को यूजर की आंखों की सेहत को ध्यान में रखते हुए लाया गया है।