• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AI रोबोट को मिला PhD में एडमिशन, शिक्षा के क्षेत्र में इतिहास रचने को तैयार Xueba 01

यह पहली बार है जब कोई AI रोबोट उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इस स्तर तक पहुंचा है। यह प्रयोग न केवल तकनीकी दुनिया के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा, बल्क...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 02 Aug 2025 03:50:44 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 Aug 2025 03:50:44 PM (IST)
AI रोबोट को मिला PhD में एडमिशन, शिक्षा के क्षेत्र में इतिहास रचने को तैयार Xueba 01
AI रोबोट Xueba 01 पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला लेकर शिक्षा के क्षेत्र में इतिहास रचने जा रहा है।

HighLights

  1. पहली बार रोबोट करेगा PhD
  2. इंसानों जैसा दिखता है Xueba 01
  3. AI शिक्षा में रच रहा इतिहास।

टेक डेस्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स के क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास के बीच अब एक ऐतिहासिक कदम सामने आया है। पहली बार एक एआई आधारित रोबोट को PhD प्रोग्राम में दाखिला मिला है। चीन में पहली बार दुनिया के किसी एआई रोबोट को PhD में दाखिला दिया गया है। इस रोबोट का नाम Xueba 01 है, जो चार साल का पीएचडी प्रोग्राम करने वाला है।

बाकी स्टूडेंट्स की तरह अटेंड करेगा क्लासेस

Xueba 01 नामक इस ह्यूमनॉइड रोबोट को एक प्रतिष्ठित थिएटर एकेडमी में PhD के लिए चुना गया है। यह रोबोट चीनी ओपेरा पर शोध करेगा और बाकायदा छात्रों की तरह कक्षाएं भी अटेंड करेगा। इस निर्णय की घोषणा वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई, जिसने दुनियाभर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया।


इस अनोखे रोबोट को विकसित करने में दो संस्थानों की बड़ी भूमिका रही है-एक प्रमुख टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी और एक अग्रणी रोबोटिक्स कंपनी ने मिलकर इसका निर्माण किया है।

ह्यूमनॉइड रोबोट की ऐसी है बनावट

Xueba 01 एक ह्यूमनॉइड रोबोट है, जिसकी बनावट इंसानों जैसी है। इसकी त्वचा सिलिकॉन से बनी है और चेहरे पर भाव भी बिल्कुल इंसानों की तरह आते हैं। इसका वजन लगभग 30 किलोग्राम और लंबाई करीब 1.75 मीटर है। यह रोबोट इस वर्ष सितंबर से आधिकारिक रूप से पीएचडी प्रोग्राम शुरू करेगा।

ये भी पढ़ें: कहीं AI न खा ले आपकी नौकरी! Microsoft ने बताया किन 40 जॉब्स पर मंडरा रहा सबसे ज्यादा खतरा कौन सी सेफ, देंखे लिस्ट