Yamaha का यह स्कूटर फिर बना नंबर-1! 30 दिनों में 22,000 से ज्यादा लोगों ने खरीदा
भारतीय ग्राहकों के बीच यामाहा के टू-व्हीलर की डिमांड हमेशा से ही देखने को मिली है। बीते महीने सितंबर 2026 में एक बार फिर यामाहा रे ZR ने टॉप पोजीशन हा...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 03:39:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 03:39:20 PM (IST)
Yamaha का यह स्कूटर फिर बना नंबर-1! 30 दिनों में 22,000 से ज्यादा लोगों ने खरीदाHighLights
- भारतीय ग्राहकों के बीच यामाहा के टू-व्हीलर की डिमांड हमेशा से रही
- Yamaha का यह स्कूटर फिर बना नंबर-1
- यामाहा रे ZR को बीते महीने कुल 22,088 नए ग्राहक मिले
ऑटो डेस्क। भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा यामाहा रे ZR को बीते महीने कुल 22,088 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान यामाहा रे ZR की बिक्री में सालाना आधार पर 19.03 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। एक साल पहले यानी सितंबर, 2025 में ये आंकड़ा 27,280 यूनिट्स का था।
लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल
- इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यामाहा R15 रही, जिसने इस दौरान 52.81 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 14,256 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।
- तीसरे नंबर पर यामाहा FZ रही, जिसने इस दौरान 15.83 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 13,583 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।
- चौथे नंबर पर यामाहा फैसीनो रही, जिसने 90.58 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 11,349 यूनिट स्कूटर की बिक्री की।
- लिस्ट में पांचवें नंबर पर यामाहा MT15 रही, जिसने इस दौरान 5.19 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 11,088 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।
- छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में यामाहा XSR रही। यामाहा XSR ने इस दौरान डोमेस्टिक मार्केट में कुल 5,509 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।
- बिक्री की इस लिस्ट में सातवें नंबर पर यामाहा Aerox रही, जिसने इस दौरान 16.72 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,416 यूनिट स्कूटर की बिक्री की।
- आठवें नंबर पर यामाहा EC06 रही, जिसे इस दौरान भारतीय मार्केट में कुल 493 नए ग्राहक मिले। जबकि नौवें नंबर पर यामाहा R3 / MT03 रही, जिसने सितंबर 2026 में 100 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ जीरो यूनिट की बिक्री की, जबकि एक साल पहले सितंबर 2025 में इसकी कुल 10 यूनिट बिकी थीं।