• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • गोरखपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को 200 मीटर घसीटा, दो युवकों की मौत...शवों के उड़े चिथड़े

UP Massive Accident: चित्रकूट के झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (Jhansi-Mirzapur National Highway)पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछ...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Wed, 20 Aug 2025 07:53:57 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 Aug 2025 07:57:01 AM (IST)
UP Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को 200 मीटर घसीटा, दो युवकों की मौत...शवों के उड़े चिथड़े
UP Massive Accident: यूपी के चित्रकूट में रोड एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत।

HighLights

  1. चित्रकूट में ट्रक-बाइक हादसे से दो मौतें।
  2. ट्रक ने बाइक को 200 मीटर तक घसीटा।
  3. बाइक से उठी चिंगारी से ट्रक में आग।

डिजिटल डेस्क: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा (UP Massive Road Accident) हुआ जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी और करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद बाइक से उठी चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक और खलासी फरार हो गए।

झांसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे की घटना

चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के चकमाली गांव के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहे ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक ट्रक में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय राम सजीवन निवासी थाना मऊ के चनहट और कालूपुर निवासी लवकुश उर्फ मोंटी की दर्दनाक मौत हो गई।


बाइक की चिंगारी से ट्रक में लगी आग

टक्कर के बाद बाइक से उठी चिंगारी ने ट्रक में आग लगा दी। देखते ही देखते ट्रक जलने लगा। चालक और खलासी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सड़क किनारे हटवाया और यातायात बहाल कराया। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में घर के बाहर खेल रहे बच्चों को कार सवार ने रौंदा... एक की पसलियां टूटीं, ICU में एडमिट