• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर

'ज्यादा मत बोल, वरना बस चढ़ा दूंगा...', कानपुर में बस चालक की दबंगई, ट्रैफिक पुलिसकर्मी को दी खुले आम धमकी

UP News: कानपुर के जीटी रोड पर रोडवेज बस चालक की दबंगई देखने को मिली। बिठूर तिराहे पर आजाद नगर डिपो की बस के चालक शैलेन्द्र सिंह ने बस को तिरछे खड़ा क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 03 Nov 2025 02:51:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Nov 2025 02:51:58 PM (IST)
'ज्यादा मत बोल, वरना बस चढ़ा दूंगा...', कानपुर में बस चालक की दबंगई, ट्रैफिक पुलिसकर्मी को दी खुले आम धमकी
कानपुर में बस चालक की दबंगई। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रोडवेज बस चालक की दबंगई देखने को मिली
  2. मौके पर तैनात TSI को दी खुलेआम धमकी
  3. बोला- ज्यादा मत बोल, वरना बस चढ़ा दूंगा

डिजिटल डेस्क। कानपुर के जीटी रोड पर रविवार दोपहर रोडवेज बस चालक की दबंगई देखने को मिली। बिठूर तिराहे पर आजाद नगर डिपो की बस के चालक शैलेन्द्र सिंह ने बस को तिरछे खड़ा कर दिया, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मौके पर तैनात टीएसआइ मुनेन्द्र प्रताप सिंह ने जब बस हटाने को कहा तो चालक उनसे उलझ गया और धमकी देते हुए बोला “ज्यादा मत बोल, वरना बस चढ़ा दूंगा।” इस घटना से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुए चालक और परिचालक

घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा, लेकिन उससे पहले चालक शैलेन्द्र सिंह और परिचालक रंजीत कुमार बस छोड़कर फरार हो गए। पहली बार ऐसा हुआ कि टीएसआइ ने खुद चालक और परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, लापरवाही से कार्य कर दूसरों की जान जोखिम में डालने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। डीसीपी यातायात रवीन्द्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है।


झकरकटी और रामादेवी में भी जारी बस चालकों की मनमानी

कानपुर में रोडवेज बस चालकों की अराजकता कोई नई बात नहीं है। झकरकटी पुल और रामादेवी चौराहे पर आए दिन बसें सड़क पर खड़ी कर यात्रियों को बैठाया जाता है, जिससे घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह से लेकर देर रात तक यह स्थिति आम हो गई है, जबकि यातायात पुलिस और परिवहन विभाग बार-बार चेतावनी दे चुके हैं।

परिवहन विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल

परिवहन विभाग के अधिकारी दावा करते हैं कि उन्होंने सभी जिलों के एआरएम को पत्राचार कर कई बार निर्देश दिए हैं कि बसें कानपुर की सड़कों पर खड़ी न हों। लेकिन सवाल उठता है कि जब मामला कानपुर का है तो यहां के अफसर स्थानीय स्तर पर कार्रवाई क्यों नहीं करते? कार्रवाई न होने के कारण बस चालक और परिचालक अब खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- UP के मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी... MBBS की 950 सीटों में बढ़ोतरी, सरकारी और निजी दोनों सेक्टर को लाभ

पांच हजार से ज्यादा चालान के बावजूद नहीं थम रही मनमानी

यातायात पुलिस ने बताया कि जनवरी से अब तक झकरकटी क्षेत्र में पांच हजार से अधिक चालान किए जा चुके हैं। इसके बावजूद बस चालकों का रवैया नहीं बदला है। आए दिन पुलिसकर्मियों से बहस, अभद्रता और झगड़े की घटनाएं होती रहती हैं। अब बिठूर तिराहे की घटना के बाद उम्मीद है कि विभाग सख्त कार्रवाई कर इन मनबढ़ चालकों पर अंकुश लगाएगा।