• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर

UP में प्यार, धोखा और मतांतरण की कहानी, निकाह के बाद खुला पांच बच्चों के अब्बा का राज... टीवी शो तक पहुंचा मामला

UP के कानपुर में एक युवती की प्रेम, धोखा और मतांतरण की कहानी आज समाज के लिए चेतावनी बन गई है। पड़ोस में रहने आए एक अधेड़ व्यक्ति ने युवती को प्रेमजाल ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 02 Nov 2025 01:23:21 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Nov 2025 01:23:21 PM (IST)
UP में प्यार, धोखा और मतांतरण की कहानी, निकाह के बाद खुला पांच बच्चों के अब्बा का राज... टीवी शो तक पहुंचा मामला
UP के कानपुर में मतांतरण कर युवती से किया निकाह, युवक निकला पांच बच्चों का पिता ( File Photo)

HighLights

  1. कानपुर की युवती का प्रेम-धोखे का मामला TV शो में पहुंचा।
  2. अधेड़ व्यक्ति ने प्रेमजाल में फंसाकर कराया मतांतरण।
  3. वन स्टाप सेंटर समझौता, समानता के अधिकार की जंग।

डिजिटल डेस्क: उत्तर-प्रदेश के कानपुर की एक युवती की प्रेम और धोखे की कहानी अब टीवी शो से लेकर वन स्टाप सेंटर तक चर्चा का विषय बन गई है। एक अधेड़ व्यक्ति ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण कराया और निकाह कर लिया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखा, लेकिन बाद में युवती को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और पांच बच्चों का पिता है।

TV शो “कहानी घर-घर की” तक पहुंचा मामला

युवती के मुताबिक, वर्ष 2011 में रावतपुर क्षेत्र में उसके पड़ोस में एक व्यक्ति आकर रहने लगा था। उसने अपना नाम बबलू बताया और धीरे-धीरे युवती से नजदीकियां बढ़ाईं। कुछ समय बाद उसने युवती का मतांतरण करवाया और उससे निकाह कर लिया। निकाह के बाद सच्चाई सामने आई कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके पांच बच्चे हैं।


इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ा कि यह टीवी चैनल जी टीवी के शो “कहानी घर-घर की” तक पहुंच गया। 28 सितंबर को प्रसारित हुए एपिसोड में अभिनेत्री जूही परमार ने इस पूरे मामले को उठाया। शो में पति, उसकी पहली पत्नी, ननद और पीड़िता सभी मौजूद थे। वहां दोनों पत्नियों के समानता के अधिकार पर लंबी चर्चा हुई और समझौते की बात कही गई।

टीवी शो में समझौता होने के बावजूद, हकीकत में पीड़िता का उत्पीड़न रुक नहीं सका। महिला हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई गई कि पति उसे मारता-पीटता है, खर्चा नहीं देता और चार साल की बेटी की जिम्मेदारी भी नहीं उठाता। महिला अलग किराये के मकान में रह रही है।

वन स्टाप सेंटर समझौता

शिकायत के बाद मामला वन स्टाप सेंटर, रावतपुर मेडिकल कॉलेज परिसर भेजा गया, जहां काउंसलर राबिया सुल्ताना ने काउंसिलिंग की। पुलिस हस्तक्षेप के बाद आरोपी पति तीन दिन बाद सेंटर पहुंचा। 17 अक्टूबर को लिखित समझौते में उसने मकान का किराया और खर्च देने की बात मानी।

यह भी पढ़ें- UP के मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी... MBBS की 950 सीटों में बढ़ोतरी, सरकारी और निजी दोनों सेक्टर को लाभ

वन स्टाप सेंटर की मैनेजर बंदना द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है और एक माह तक केस की निगरानी की जाएगी। अगर समझौता तोड़ा गया तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।