• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

रिश्वतखोरी पर चला कार्रवाई का डंडा, भ्रष्टाचार के आरोप में पीटीओ सहित 8 निलंबित

UP News: उत्तर प्रदेश में ओवरलोड वाहनों को अवैध रूप से पास कराने के आरोप में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के तीन य...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 30 Nov 2025 04:48:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Nov 2025 04:48:33 PM (IST)
रिश्वतखोरी पर चला कार्रवाई का डंडा, भ्रष्टाचार के आरोप में पीटीओ सहित 8 निलंबित
भ्रष्टाचार के आरोप में पीटीओ सहित 8 निलंबित।

HighLights

  1. ओवरलोड ट्रकों को ‘क्लीन चिट’ देने का खेल बेनकाब
  2. मामले में 3 पीटीओ समेत 8 अफसर-कर्मी निलंबित
  3. यह कदम एसटीएफ की जांच और FIR के बाद उठाया

डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश में ओवरलोड वाहनों को अवैध रूप से पास कराने के आरोप में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के तीन यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) को निलंबित कर दिया है। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने यह कदम एसटीएफ की जांच और एफआईआर के बाद उठाया।

एसटीएफ की कार्रवाई से खुला भ्रष्टाचार का जाल

12 नवंबर को एसटीएफ लखनऊ ने हमीरपुर, महोबा और बुंदेलखंड क्षेत्र में ओवरलोड मौरंग व गिट्टी ले जाने वाले ट्रकों को रिश्वत लेकर पास कराने के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इसके बाद लखनऊ के मड़ियांव, रायबरेली के लालगंज और उन्नाव में दर्ज तीन अलग-अलग मुकदमों में विभाग के कई अधिकारियों व कर्मचारियों सहित 25 लोगों को नामजद किया गया।


पांच प्रवर्तनकर्मी भी सस्पेंड

पीटीओ के अलावा उन्नाव, लखनऊ और रायबरेली के पांच प्रवर्तन पर्यवेक्षक, सिपाही और चालक को भी निलंबित कर दिया गया है। इनमें लखनऊ के प्रवर्तन पर्यवेक्षक अनुज, उन्नाव के प्रवर्तन पर्यवेक्षक इंद्रजीत सिंह, प्रवर्तन सिपाही रणजीत कुमार और प्रदीप सिंह तथा रायबरेली के प्रवर्तन चालक नौशाद शामिल हैं।

जमानत न मिलने के बाद बढ़ी कार्रवाई की रफ्तार

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मुकदमे दर्ज होने के बाद से आरोपी अधिकारियों ने दफ्तर आना बंद कर दिया था। अदालत द्वारा अग्रिम जमानत सहित अन्य राहत से इनकार किए जाने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किए।

यह भी पढ़ें- बिजली बिल पर मिलने जा रही है बड़ी राहत, शुरू होने जा रही है योजना, इन उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

एआरटीओ भी जल्द होंगे निलंबित

भ्रष्टाचार मामले में नामजद लखनऊ के एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार बंसल, रायबरेली के एआरटीओ अंबुज और फतेहपुर की एआरटीओ पुष्पांजलि मित्रा के खिलाफ भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। परिवहन आयुक्त ने तीनों के निलंबन का प्रस्ताव प्रमुख सचिव परिवहन को भेज दिया है। अनुमोदन मिलते ही इन्हें भी सस्पेंड किया जाएगा।

परिवहन आयुक्त ने पूरे मामले की जांच उप परिवहन आयुक्त (नगर परिवहन) विजय कुमार सिंह को सौंपी है। उनसे एक माह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है।