• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

सीएम योगी बोले- प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार है 'अन्नदाता', 519 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के बाद कृषि क्षेत्र में आए अभूतपूर्व परिवर्तन से प्रदेशवासियों को अवगत कराया।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 02:46:59 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 02:46:59 PM (IST)
सीएम योगी बोले- प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार है 'अन्नदाता', 519 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, फाइल फोटो

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र में हुआ अभूतपूर्व परिवर्तन
  2. अब प्रदेश के किसानों को मिल रही सम्मान निधि
  3. अब प्रदेश की कृषि विकास दर 18 फीसदी हुई

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के बाद कृषि क्षेत्र में आए अभूतपूर्व परिवर्तन से प्रदेशवासियों को अवगत कराया। उन्होंने अन्नदाता किसान को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार भी बताया।

किसान को बीज से लेकर बाजार तक की सुविधा

मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार आज अन्नदाता किसान को बीज से लेकर बाजार तक की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

वर्ष 2017 से पहले जो अन्नदाता किसान कर्ज, बदहाली व लाचारी में डूबा रहता था और बिचौलियों के चक्कर लगाने को मजबूर था, आज वही अन्नदाता किसान कर्ज से मुक्त होकर उन्नत बीज, सिंचाई, और डीबीटी के माध्यम से एमएसपी एवं पीएम सम्मान निधि का लाभ ले रहा है।

8 से बढ़कर 18 प्रतिशत हुई कृषि विकास दर

मुख्यमंत्री ने बताया कि दशकों से लटकी सिंचाई परियोजनाएं पूर्ण हुई हैं। प्रदेश, देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में 21 प्रतिशत का योगदान कर रहा है। कृषि विकास दर 8 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हुई है। दुग्ध, गन्ना, गेहूं आदि के उत्पादन में यूपी देश में प्रथम स्थान पर है।


यह भी पढ़ें- सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, औद्योगिक और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा कराएं

धान किसानों को किया गया 1,03,833 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

मुख्यमंत्री ने बताया कि अन्नदाता किसान की मेहनत का सम्मान एवं उसकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करते हुए वर्ष 2017 से मार्च 2026 के बीच प्रदेश में 80 लाख से अधिक किसानों से 519 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई और 1,03,833 करोड़ रुपये से अधिक का सीधा भुगतान किया गया। उसी प्रतिबद्धता के साथ इस बार भी धान के समर्थन मूल्य में 71 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

किसान की खुशहाली सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार के लिए अन्नदाता किसान को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार बताया। उन्होंने कहा कि इसीलिए अन्नदाता किसान के अधिकार की रक्षा और उसकी खुशहाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में अक्टूबर में भी गर्मी का असर, पारा 36.4 डिग्री पहुंचा; रात में हल्की ठंडक