• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

Delhi Blast Case में नई कड़ी, लखनऊ में ATS की छापेमारी, आतंकी मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड शाहीन से जुड़ा कनेक्शन

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भीषण विस्फोट के बाद जांच एजेंसियों ने आतंकियों के नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 11 Nov 2025 02:27:25 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Nov 2025 02:45:20 PM (IST)
Delhi Blast Case में नई कड़ी, लखनऊ में ATS की छापेमारी, आतंकी मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड शाहीन से जुड़ा कनेक्शन
लखनऊ में आतंकी की गर्लफ्रेंड के घर छापेमारी करती पुलिस और एटीएस की टीम।

HighLights

  1. दिल्ली ब्लास्ट में नौ लोगों की मौत हुई, कई घायल।
  2. ATS और J&K पुलिस की लखनऊ में छापेमारी।
  3. आतंकी मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड शाहीन शाहिद गिरफ्तार।

डिजिटल डेस्क: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इस घटना के सिलसिले में मंगलवार को एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने लखनऊ के मड़ियांव इलाके में आईआईएम रोड, मुत्तकीपुर स्थित एक महिला डॉक्टर के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई फरीदाबाद में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल से जुड़े संबंधों की जांच के तहत की गई।

जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार आतंकी डॉ. मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड डॉ. शाहीन शाहिद, जो लखनऊ की रहने वाली हैं, को एक दिन पहले ही फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि दिल्ली ब्लास्ट में शाहीन की भूमिका सामने आई है। छापेमारी के दौरान डॉ. परवेज अंसारी, जो मकान मालिक हैं, के घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए। शाहीन की गाड़ी में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का पास भी मिला है।


इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर निवासी डॉ. आदिल को गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में डॉ. मुजम्मिल का नाम उजागर किया। बाद में मुजम्मिल की गिरफ्तारी हुई और अब उसके नेटवर्क की जांच लखनऊ तक पहुंच गई है।

दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी आई-20 कार में जोरदार विस्फोट हुआ था। धमाके में आसपास खड़ी छह गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और करीब 20 वाहन क्षतिग्रस्त हुए। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हुए, जिन्हें लोकनायक अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर कश्मीरी गेट में भर्ती कराया गया है।

2011 में दिल्ली हाई कोर्ट की पार्किंग में हुए धमाके के बाद यह राजधानी का सबसे बड़ा विस्फोट माना जा रहा है। सोमवार शाम 6:52 बजे हुए इस धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।