Mathura Pujari Crime: मथुरा का वहशी पुजारी… 7 से 12 साल की बच्चियों को बनाता था अपनी हवस का शिकार, कई अश्लील वीडियो मिले
Mathura Pujari Crime: मामला कितना गंभीर है, अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीबीआई की टीम जांच कर रही है। आशंका है कि आरोपी ने कई लड़कियों के शिकार बनाया है, लेकिन लोकलाज के कारण माता-पिता सामने नहीं आ रहे हैं।
Publish Date: Mon, 23 Jun 2025 11:54:47 AM (IST)
Updated Date: Mon, 23 Jun 2025 11:54:47 AM (IST)
पुजारी की करतूत सामने आने के बाद पूरा गांव शर्मसार है। (सांकेतिक फोटो)HighLights
- आरोपी पुजारी का नाम श्याम बिहार
- पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच जारी
- डिवाइस में कई लड़कियों के फोटो मिले
ब्यूरो, मथुरा (Mathura Pujari Crime)। उत्तर प्रदेश के मथुरा से शर्मसार करने वाली खबर है। यहां एक पुजारी के पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि श्याम बिहारी धर्म की आड़ में गंदा काम करता था।
वह मंदिर में पूजा करता था। यहां मंदिर की सफाई से लेकर प्रसाद बांटने और पूजा पाठ में हाथ बंटाने का काम आसपास की लड़कियों को देता था और उनका यौन शोषण करता था। अब तक कई मामले सामने आए हैं और आशंका है कि कई परिजन बदनामी के डर से चुप हैं।
![naidunia_image]()
10 साल से बाटी गांव में रह रहा, सीबीआई कर रही जांच
- आरोपी श्याम बिहारी 10 साल से मथुरा से सटे बाटी गांव (जैंत थाना क्षेत्र) में रह रहा था। मामला सामने आने के बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई। सीबीआई की टीम रविवार को भी गांव पहुंचीं और जांच की।
- अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी 7 से 12 साल की बच्चियों को निशाना बनाता था। अब मंदिर आने वाली इन बच्चियों को किसी न किसी बहाने कमरे में बुलाता और अश्लील वीडियो दिखाकर यौन शोषण करता था।
आरोपी के पास से कई लड़कियों के वीडियो और फोटो मिले हैं। कुछ फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए गए हैं। कुछ बच्चियों ने घर पर शिकायत की, लेकिन लोक-लाज से माता-पिता चुप रहे।
मामले में बाल कल्याण समिति भी जांच कर रही है। पुलिस की कोशिश की है कि अन्य पीड़ितों के माता-पिता भी केस दर्ज करवाएं, ताकि आरोपी को सख्त सजा दी जा सके। आरोपी के पास एक डिवाइस भी मिली है, जिसमें गांव की चार अन्य लड़कियों के फोटो हैं। ![naidunia_image]()
(इसी घर में रहता था मंदिर का पुजारी।)
लोगों को नहीं हो रहा भरोसा, ऐसा निकलेगा पुजारी
सीबीआई की एक टीम लगातार जांच कर रही है। इसके लिए कुछ अधिकारी मथुरा में ही डेरा डाले हुए हैं। ग्रामीणों को अभी भी पुजारी की हरकतों पर भरोसा नहीं हो रहा है। वे खुलकर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। गांव वालों ने बताया कि पुजारी की एक बेटी भी है, जिससे मिलने के लिए वह कुछ दिनों के लिए बाहर जाता रहता था।