यूपी में महिलाओं को 40 हजार रुपए सालाना देने का होगा एलान, संविधान दिवस पर सपा करेगी घोषणा पत्र जारी
संविधान दिवस 26 नवंबर पर समाजवादी पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। सपा का जन-मन घोषणापत्र तीन श्रेणियों में होगा।
Publish Date: Wed, 25 Nov 2026 04:37:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2026 04:37:30 PM (IST)
अखिलेश यादव, सपा प्रमुख, फाइल फोटोHighLights
- संविधान दिवस पर सपा करेगी मेनिफेस्टो जारी
- सपा ने मेनिफेस्टों को तीन श्रेणियों में बांटा
- महिलाओं और युवाओं के लिए होंगी घोषणाएं
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में सीटों को लेकर चर्चा चल रही है। सीटों को लेकर मचे बवाल के बीच सपा अब अगले कदम की ओर बढ़ गई है। संविधान दिवस 26 नवंबर को समाजवादी पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है।
सपा का जन-मन घोषणापत्र तीन श्रेणियों में होगा। बताया जा रहा है कि इसमें पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के साथ-साथ आम जनता के मुद्दों पर फोकस रहेगा। इस घोषणापत्र को 'जन-मन घोषणापत्र' और 'सत्ताइस का संकल्प' और 'पीडीए का प्रणपत्र' नाम दिया गया है।
राज्य-स्तरीय घोषणा पत्र
पूरे उत्तर प्रदेश के लिए मुख्य विजन और बड़े चुनावी वादे।
जिला-स्तरीय घोषणा पत्र
सभी 75 जिलों की स्थानीय समस्याओं, विकास और जरूरतों पर केंद्रित अलग-अलग घोषणा पत्र।
लखनऊ के लिए विशेष घोषणा पत्र
लखनऊ के शहरी विकास, बुनियादी ढांचे और स्थानीय मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक विशेष घोषणा पत्र।
महिलाओं को 40 हजार रुपए सालाना की घोषणा होगी
राजधानी लखनऊ के लिए जाम से मुक्ति,नए फ्लाईओवर ब्रिज, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा का वादा होगा। इस घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए 40,000 रुपये सालाना घोषणा होगी, पात्र कौन होगा इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी। इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने युवाओं पर फोकस किया है। युवाओं को लेकर भी अहम घोषणाएं की जाएगी।