• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

UP Crime: सोशल मीडिया पोस्ट बनी मौत का कारण, मुस्लिम युवती की फोटो डालने पर हिंदू युवक का बेरहमी से रेता गला

UP Crime News: अलीगढ़ जिले में सोशल मीडिया पोस्ट के चलते एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर एक मुस्लिम युवती का फोटो लगाने ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 13 Oct 2025 05:02:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Oct 2025 05:02:18 PM (IST)
UP Crime: सोशल मीडिया पोस्ट बनी मौत का कारण, मुस्लिम युवती की फोटो डालने पर हिंदू युवक का बेरहमी से रेता गला
UP Crime News: अलीगढ़ में तनावपूर्ण माहौल (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. इंस्टाग्राम फोटो हत्या मामला।
  2. हिंदू युवक की नृशंस हत्या।
  3. मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार।

डिजिटल डेस्क, अलीगढ़: अलीगढ़ जिले के जवां ब्लॉक क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। इंस्टाग्राम पर एक मुस्लिम युवती की तस्वीर पोस्ट करने के कारण 19 वर्षीय युवक करन की हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवती के परिवार के आठ सदस्यों ने मिलकर करन को बेरहमी से मार डाला।

इंस्टाग्राम पर मुस्लिम युवती की तस्वीर की पोस्ट

सूत्रों के अनुसार, करन ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक मुस्लिम युवती की तस्वीर पोस्ट की थी, जिससे युवती के परिवार को आपत्ति थी। इसी को लेकर शनिवार रात उसका विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि करन नोएडा में मजदूरी करता था और शनिवार की रात करीब नौ बजे अपने घर आया था।


इसी बीच पास ही रहने वाली मुस्लिम महिला अमीना की तबीयत खराब हो गई। मानवता के नाते करन उसे किराए की वैन से एक निजी अस्पताल लेकर गया। वहां इलाज कराने के बाद रात करीब 11 बजे अमीना को उसके घर छोड़ने गया। जब वह वापस लौट रहा था, तभी युवती का भाई असद और उसके साथियों ने उसे रास्ते में रोक लिया।

ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर रेता गला

असद और अन्य आरोपितों ने करन को पास के एक खंडहर मकान में खींच लिया। वहां उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए गए और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। जब मोहल्ले के लोगों ने चीख-पुकार सुनी तो वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे।

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद मुख्य आरोपी असद खून से सने हाथों में चाकू लेकर थाने पहुंच गया। उसने पुलिस से कहा कि उसे भीड़ से बचाया जाए। वहीं, अन्य सात आरोपी घर में छिपे हुए थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अलीगढ़ में तनावपूर्ण माहौल

घटना की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपितों की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और थाने के बाहर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने शव को थाने के सामने रखकर कार्रवाई की मांग की और अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने सख्ती दिखाकर आधे घंटे में जाम खुलवाया।

मृतक के परिजनों की ओर से करन की मां महारानी देवी ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- UP Crime: आधी रात बुलाकर प्रेमी ने की हैवानियत, दुष्कर्म के बाद गला मरोड़कर की निर्मम हत्या

SSP नीरज जादौन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि करन ने इंस्टाग्राम पर युवती की तस्वीर पोस्ट की थी, जिसको लेकर विवाद था। इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।