• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

UP में बिजली बिल राहत योजना शुरू, उपभोक्ताओं को मिलेगा 100 प्रतिशत तक बड़ा फायदा, बस करना होगा ये काम

UP Electricity Bill Relief Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना की शुरुआत कर दी है। यह योज...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 01:52:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Dec 2025 01:52:45 PM (IST)
UP में बिजली बिल राहत योजना शुरू, उपभोक्ताओं को मिलेगा 100 प्रतिशत तक बड़ा फायदा, बस करना होगा ये काम
उत्तर प्रदेश में एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना लागू हो गई है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. यूपी में बिजली बिल राहत योजना लागू।
  2. उपभोक्ताओं को 100% ब्याज माफी।
  3. रजिस्ट्रेशन के लिए 2000 रुपये जमा।

डिजिटल डेस्क: उत्तर प्रदेश में एक दिसंबर से शुरू हुई बिजली बिल राहत योजना (UP Electricity Bill Relief Scheme) उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने जा रही है। इस योजना के तहत घरेलू और छोटे व्यापारिक उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिजली बिलों पर 100 प्रतिशत तक ब्याज माफी का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को केवल दो हजार रुपये जमा कर पंजीकरण कराना होगा।

मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा ने बताया कि प्रदेश भर के 33 केवी उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं को योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए जगह-जगह प्रचार कैंप भी लगाए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से उपभोक्ताओं को योजना की प्रक्रिया, पात्रता और लाभों के बारे में जागरूक किया जाएगा।


पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पविविनिलि) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक दिसंबर से शुरू हो रही इस योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को बिजली बिल के ब्याज पर 100% छूट प्रदान कर रही है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इसका फायदा दिलाने के लिए मुहिम चलानी जरूरी है।

यह योजना मुख्य रूप से एलएमवी-1 श्रेणी के दो किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं और एलएमवी-2 श्रेणी के एक किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है। पंजीकरण के बाद उपभोक्ता एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं, जिसके तहत एक दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2025 तक भुगतान करने वालों को मूलधन में 25 प्रतिशत की विशेष छूट भी मिलेगी।

पविविनिलि से जुड़े 14 जिलों के कुल 17,00,007 उपभोक्ता इस राहत योजना का लाभ उठाने के पात्र हैं। प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को गांव-गांव मुनादी करवाने, शिविर लगाने और विद्युत सखियों की मदद से योजना के प्रचार-प्रसार को तेज करने को कहा है, ताकि कोई भी उपभोक्ता इस अवसर से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें- ‘इस शरीर में अच्छा महसूस नहीं हो रहा...’, दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर, MMBS के छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या