• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरठ

‘इस शरीर में अच्छा महसूस नहीं हो रहा...’, दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर, MMBS के छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या

UP Crime: सुभारती मेडिकल कालेज के छात्रावास में 21 वर्षीय प्रथम वर्ष के छात्र गोपेश कृष्ण ने शनिवार को फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उनका शव डॉ. कोटनिस प...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 30 Nov 2025 06:46:18 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Nov 2025 06:46:18 PM (IST)
‘इस शरीर में अच्छा महसूस नहीं हो रहा...’, दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर, MMBS के छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या
UP News: सुभारती मेडिकल कालेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र 21 वर्षीय गोपेश कृष्ण की फाइल फोटो।

HighLights

  1. गोपेश कृष्ण एमबीबीएस प्रथम वर्ष छात्र था
  2. चार भाई-बहन, छोटा भाई क्रिकेट खिलाड़ी है
  3. डॉ. कोटनिस पुरुष छात्रावास के रूम मिला शव

डिजिटल डेस्क: सुभारती मेडिकल कालेज के छात्रावास में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्र गोपेश कृष्ण (21) ने शनिवार को फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उनका शव डॉ. कोटनिस पुरुष छात्रावास के रूम नंबर 122 में मिला। गोपेश 20 नवंबर को ही कालेज आए थे।

मूल रूप से मथुरा के कस्बा राया निवासी गोपेश कृष्ण के पिता, ऊदल सिंह, मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक हैं। परिवार का मुख्य निवास मुजफ्फरनगर में है और अलीगढ़ के संगम सिटी रोड डिफेंस कंपाउंड में भी घर है। गोपेश कृष्ण चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर के हैं और इसी साल सुभारती मेडिकल कालेज में दाखिला लिया था।


गोपाल कृष्ण कुछ समय से त्वचा की बीमारी से परेशान थे और उनका इलाज एम्स, नई दिल्ली में कराया गया था। शनिवार को उनके रूम पार्टनर आर्यन और राजीव क्लास में गए थे। दोपहर एक बजे लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बाद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने वार्डन नरेश कुमार को सूचना दी। वार्डन ने कमरे का गेट तोड़कर अंदर देखा, जहां गोपेश का शव रस्सी से लटका हुआ था।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। गोपेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उनके मोबाइल और लैपटॉप की जांच भी की जा रही है ताकि आत्महत्या की वजह पता चल सके। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के अनुसार, यह पता लगाया जा रहा है कि अचानक त्वचा की बीमारी से छात्र इतना परेशान क्यों हुआ।

गोपेश ने दो पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें लिखा था कि "इस शरीर में अच्छा महसूस नहीं हो रहा है, इसलिए मैं अपनी जान दे रहा हूं।" नोट में मोबाइल और लैपटॉप के पासवर्ड की जानकारी भी दी गई थी।

गोपेश की बड़ी बहन की शादी गाजियाबाद के मसूरी थाने में तैनात दारोगा अरुण चौधरी से हुई है। दूसरे नंबर की बहन अभी पढ़ाई कर रही हैं और छोटा भाई अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ी है।

यह भी पढ़ें- Taj Mahotsav 2026: पहली बार खुले मैदान में होगा ताजमहोत्सव, इतने रुपये रखा टिकट का दाम, स्टाल दरें 10% बढ़ीं