• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP में बड़ा हादसा: 70 यात्री सवार बस अनियंत्रित होकर पलटी, चारों ओर मची चीख-पुकार

UP Bus Accident: यूपी में सुबह-सूबह एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ से अजमेर जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर मैनपुरी में पलट गई। इस भीषण हादसे में 30 से अ...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 10 Aug 2025 10:04:51 AM (IST)Updated Date: Sun, 10 Aug 2025 10:30:23 AM (IST)
UP में बड़ा हादसा: 70 यात्री सवार बस अनियंत्रित होकर पलटी, चारों ओर मची चीख-पुकार
Lucknow Ajmer Bus Accident: घायल यात्रियों से जानकारी करते डीएम और एसपी।

HighLights

  1. मैनपुरी में रोडवेज बस पलटने से हड़कंप।
  2. लखनऊ-अजमेर बस हादसे में कई घायल।
  3. महिला की हालत गंभीर, सैफई रेफर।

डिजिटल डेस्क। लखनऊ से राजस्थान के अजमेर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस शनिवार देर रात मैनपुरी-घिरोर मार्ग पर दन्नाहार गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट (Bus Accident) गई। हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि एक महिला की हालत गंभीर है, जिसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बस में हादसे के समय 70 यात्री सवार थे।

लखनऊ से अजमेर जा रही थी बस

कन्नौज डिपो की रोडवेज बस (संख्या यूपी 78 एच टी 4562) लखनऊ से रवाना होकर राजस्थान के अजमेर जा रही थी। रात करीब 12 बजे दन्नाहार के पास मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण बस डिवाइडर से टकराई और पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकाला गया और 30 से अधिक घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।


DM-SP ने घायलों से ली जानकारी

डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, एएसपी नगर अरुण कुमार और सीओ सिटी संतोष कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से जानकारी ली और उपचार के निर्देश दिए। मामूली घायलों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। सपा के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

हादसे में ये हुए घायल

रोडवेज बस पलटने से हुए हादसे में 30 से अधिक सवारियां घायल हो गईं। जिनमें आदित्य मिश्रा, उनकी पत्नी सुमन, पुत्री 18 वर्षीय शुभी, 10 वर्षीय रिया निवासी इटारा लखीमपुर खीरी, ये सभी वृंदावन जा रहे थे। इसके अलावा शिवानी निवासी शहवाजपुर एटा, अंजली कश्यप विभती नगर हरदोई, शकीला निवासी गांव अगोश कन्नौज, श्याम गुप्ता निवासी आरती नगर जयपुर, लक्ष्मी तिर्वा कन्नौज, कशिश और समर निवासी मड की चौकी बरेली, सपना, सुनीता निवासी बेलामऊ कन्नौज, प्रेमवती, चंद्र किशोर निवाई कन्नौज, सिमरन, श्यामवीर कन्नौज, आशीष तिर्वा कन्नौज, कांस्टेबल सालिव तैनाती पुलिस लाइन मैनपुरी निवासी किरावली आगरा और राजेंद्र निवासी महोली सीतापुर आदि। इसमें अंजली की हालत नाजुक है जिसे रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: यूपी में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं! दारोगा पर जानलेवा हमला, मोबाइल-पर्स छीना; प्रधान समेत छह लोगों पर केस