
ब्यूरो,मेरठ। शहर में स्थित कैनरा बैंक की तेजगढ़ी शाखा में खाता खुलवाने आई एक लड़की से बैंक का संविदा क्लर्क शिवम कुमार ने दुष्कर्म किया। लड़की ने पहले इस बात को किसी से नहीं बताया, लेकिन मानसिक रूप से परेशान होकर परिवार के लोग उसे डॉक्टर के पास ले गए। काउंसलिंग के दौरान उसने पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत की और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लड़की मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली है और बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। एक साल पहले बैंक में खाता खुलवाने के दौरान शिवम ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था और बात करने लगा था। 8 मार्च को वह उसे पार्क में मिलने बुलाया और फिर दोस्त के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया और कॉलेज जाना भी छोड़ दिया।
आरोपी गिरफ्तार
काउंसलिंग के बाद जब इस घटना का पता चला तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया और आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़ें- पटना मेट्रो परिचालन में देरी, अब सितंबर तक शुरू होने का अनुमान; सुरक्षा जांच पूरी