• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरठ

सहारनपुर में नकली सिक्कों का भंडाफोड़, ₹1.20 लाख मूल्य के 20 रुपये के सिक्के जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ 29 लाख रुपये के नकली नोट मिलने के मामले में जारी एनआईए (NIA) जांच के बीच सहारनपुर में एक और नया मा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 03:00:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 03:00:35 PM (IST)
सहारनपुर में नकली सिक्कों का भंडाफोड़, ₹1.20 लाख मूल्य के 20 रुपये के सिक्के जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर में नकली सिक्का रैकेट का पर्दाफाश।

HighLights

  1. सहारनपुर में नकली सिक्का रैकेट का पर्दाफाश
  2. 20 रुपये के नकली सिक्कों की बड़ी खेप बरामद
  3. NIA जांच के बीच नकली सिक्कों का खेल उजागर

डिजिटल डेस्क, सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ 29 लाख रुपये के नकली नोट मिलने के मामले में जारी एनआईए (NIA) जांच के बीच सहारनपुर में एक और नया मामला सामने आया है। यहां पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने नकली सिक्कों के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

₹1.20 लाख मूल्य के 20 रुपये के नकली सिक्के जब्त

पुलिस टीम और एसओजी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवास विकास कॉलोनी निवासी कुलदीप और विपिन को हिरासत में लिया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 20 रुपये के मूल्यवर्ग के भारी मात्रा में नकली सिक्के बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए इन नकली सिक्कों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये है।


यह भी पढ़ें- यूपी में नौकरियों की बहार, UPSSSC की 52 परीक्षाओं में 79 हजार पद शामिल, दिसंबर तक होंगी 11 और परीक्षाएं

मुख्य सरगना की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश जारी

गिरफ्तार आरोपियों से की गई शुरुआती पूछताछ में इस गिरोह के मुख्य सरगना से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचने और इस रैकेट की पूरी कड़ी को बेनकाब करने के लिए सघन अभियान चला रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस की विशेष टीमें विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।