• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरठ

'मैं इसकी हत्या कर दूंगी...', हापुड़ में प्रिंसिपल ने छात्रा से की मारपीट और गाली गलौज, Video वायरल

UP News: हापुड़ के पिलखुवा नगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर वीआईपी इंटर कॉलेज में हुए हंगामे ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। बताया जा रहा है कि स्कू...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 22 Nov 2025 03:51:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Nov 2025 03:51:40 PM (IST)
'मैं इसकी हत्या कर दूंगी...', हापुड़ में प्रिंसिपल ने छात्रा से की मारपीट और गाली गलौज, Video वायरल
प्रिंसिपल ने छात्रा से की मारपीट और गाली गलौज।

HighLights

  1. स्कूल परिसर में ही मारपीट की घटना सामने आई
  2. प्रिंसिपल ने छात्रा से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया
  3. स्वजनों को भी गालियां देकर कार्यालय से बाहर निकाला

डिजिटल डेस्क। हापुड़ के पिलखुवा नगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर वीआईपी इंटर कॉलेज में हुए हंगामे ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही एक छात्रा के साथ स्कूल परिसर में ही मारपीट की घटना सामने आई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

छात्रा का आरोप: चोटी खींची, थप्पड़ मारे

कक्षा 9 की छात्रा प्रज्ञा तौमर ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि करीब 2:40 बजे प्रधानाचार्य ने पीछे से उसकी चोटी पकड़कर खींची और उसके चेहरे पर थप्पड़ मारे। छात्रा का कहना है कि प्रधानाचार्य ने उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उसके स्वजनों को भी गालियां देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया।


परिजनों के पहुंचते ही बढ़ा विवाद

सूचना मिलते ही छात्रा के पिता और बड़ा भाई स्कूल पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। परिजनों का आरोप है कि बातचीत के दौरान प्रधानाचार्य ने उनके चरित्र पर सवाल उठाए और धमकी देने के साथ गालीगलौज भी की। स्थिति बिगड़ने पर छात्रों और स्थानीय लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा।

"ये हाथ तो पकड़े, इसकी हत्या कर दूंगी"#Video : Shocking incident at a school in Pilkhuwa, Hapur — a Class 9 student was allegedly slapped, abused, and dragged by her hair by the principal. The viral video even shows death threats to the girl’s family. Strict action must follow.… pic.twitter.com/WqcYguXbvZ

— Kushagra Mishra (@m_kushagra) November 22, 2025

वीडियो वायरल, लोगों में रोष

इसी बीच एक छात्र ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानाचार्य को छात्रा के परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी फैल गई है।

जांच के आदेश, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो सहित सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।