• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरठ

पति को खाने में नहीं आया स्वाद, तो तोड़ दिया चार साल का रिश्ता, आपसी सहमति से दोनों ने लिया तलाक

UP News: मेरठ में एक दंपत्ति ने खाने को लेकर हुए विवाद के चलते तलाक ले लिया। पत्नी का कहना है कि वह चटपटा खाना नहीं बना पाती, वहीं पति का आरोप है कि व...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 09 Nov 2025 05:49:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Nov 2025 05:49:16 PM (IST)
पति को खाने में नहीं आया स्वाद, तो तोड़ दिया चार साल का रिश्ता, आपसी सहमति से दोनों ने लिया तलाक
खाना बना तलाक की वजह।

HighLights

  1. चटपटा खाने ने तोड़ दिया चार साल का रिश्ता
  2. आपसी सहमति से पति-पत्नी ने लिया तलाक
  3. पति बनाए खाने की कभी तारीफ नहीं करता

डिजिटल डेस्क। सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाने वाला रिश्ता आखिरकार खाने के स्वाद में उलझकर टूट गया। मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र की स्वीटी और दिल्ली के शाहदरा निवासी कमल ने चार साल पहले शादी की थी। लेकिन अब दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली हैं।

खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा

शादी के कुछ समय बाद ही कमल और स्वीटी के बीच विवाद शुरू हो गए। कमल का आरोप था कि पत्नी स्वादिष्ट और चटपटा खाना नहीं बनाती, जबकि स्वीटी का कहना था कि पति उसके बनाए खाने की कभी तारीफ नहीं करता। धीरे-धीरे यही बहस रोजाना के झगड़ों में बदल गई।


सुलह की कोशिश नाकाम, मामला पहुंचा परामर्श केंद्र

स्वीटी के मायके वालों ने कई बार सुलह की कोशिश की, लेकिन झगड़े थमने के बजाय बढ़ते गए। स्वीटी ने आरोप लगाया कि कमल ने उसे कई बार मारा-पीटा, जिससे वह मानसिक रूप से भी टूट गई। इस बीच वह गर्भवती भी हुई थी, लेकिन झगड़े और हिंसा के चलते उसका गर्भपात हो गया।

मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा, जहां तीन बार काउंसलिंग हुई। दो बार बातचीत के बावजूद समाधान नहीं निकला और तीसरी बैठक में दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया।

आपसी सहमति से अलग हुए दोनों परिवार

शनिवार को दोनों परिवारों की मौजूदगी में पति-पत्नी ने एक-दूसरे का सामान लौटाकर अलग होने का निर्णय ले लिया। स्वीटी ने कहा कि उसके माता-पिता नहीं हैं और वह भाई-भाभी के साथ रहती है। उसने कहा, “कोर्ट के चक्कर लगाने से बेहतर है कि अब इस रिश्ते को खत्म कर दिया जाए।”

यह भी पढ़ें- Anganwadi Vacancy 2025: यूपी में निकली आंगनवाड़ी के पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर, ऐसे करें आवेदन

काउंसलिंग में लगे गंभीर आरोप

काउंसलिंग के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए कमल ने कहा कि स्वीटी घरेलू जिम्मेदारियों में रुचि नहीं लेती, वहीं स्वीटी ने बताया कि पति हर छोटी बात पर गाली-गलौज और हिंसा करता था।

चार साल का रिश्ता टूटा एक स्वाद की वजह से

आखिरकार, स्वाद और शिकायतों के बीच यह रिश्ता टूट गया। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर भी इस रिश्ते की गांठ नहीं सुलझा पाए। चार साल का वैवाहिक जीवन एक साधारण मगर गहराते मतभेद “खाना कैसा हो” की वजह से हमेशा के लिए खत्म हो गया।