• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरठ

मेरठ में बड़ा हादसा, 50 से अधिक बच्चों से भरी स्कूल बस खाई में पलटी, मची चीख-पुकार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जब स्कूली बच्चों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 08 Apr 2026 01:35:46 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Apr 2026 01:38:15 PM (IST)
मेरठ में बड़ा हादसा, 50 से अधिक बच्चों से भरी स्कूल बस खाई में पलटी, मची चीख-पुकार

HighLights

  1. बस चालक के मोबाइल देखने के दौरान हुआ यह हादसा
  2. सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया
  3. दौराला-लावड़ मार्ग पर स्थित खेड़ी टप्पा गांव के पास हुई घटना

डिजिटल डेस्क, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जब स्कूली बच्चों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 50 से 55 बच्चे सवार थे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, दौराला-लावड़ मार्ग पर स्थित खेड़ी टप्पा गांव के पास सेंट मेरीज एकेडमी की बस रोज की तरह बच्चों को लेने के लिए निकली थी। बस में चिंदौड़ी, लावड़ और मवीमीरा गांव के कक्षा 1 से 5 तक के छात्र सवार थे और स्कूल की ओर जा रहे थे।


बस चालक मोबाइल देखने लगा, नियंत्रण खो दिया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काली नदी फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही बस चालक मोबाइल देखने लगा। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। नियंत्रण बिगड़ने के बाद बस सड़क किनारे करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी और एक पेड़ से टकराकर रुक गई।

यह भी पढ़ें- शाजापुर में बेरछा रोड पर जननी एंबुलेंस और ऑटो रिक्शा की टक्कर में चार घायल

बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंचे

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों व चालक को बाहर निकाला। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंच गए। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।