• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरठ

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कक्षा एक की छात्रा को पीटा, कमरे में ले जाकर की अश्लील हरकत... अलीगढ़ में चौकीदार के लड़के की काली करतूत

Child Abuse Case: अलीगढ़ के एक कन्या इंटर कॉलेज में चौकीदार के बेटे की गलत हरकत काफी वायरल हो रही है, जहां वह छात्रा का मुंह दबाकर उसे एक कमरे में ले ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 14 Sep 2025 03:09:52 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Sep 2025 03:17:15 PM (IST)
कक्षा एक की छात्रा को पीटा, कमरे में ले जाकर की अश्लील हरकत... अलीगढ़ में चौकीदार के लड़के की काली करतूत
स्कूल में चौकीदार के लड़की की काली करतूत (सांकेतिक तस्वीर)

अलीगढ, ब्यूरो। अलीगढ़ के एक कन्या इंटर कॉलेज में चौकीदार के बेटे की गलत हरकत काफी वायरल हो रही है, जहां वह छात्रा का मुंह दबाकर उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। वह यहीं नहीं रुका। छात्रा ने जब अश्लील हरकत का विरोध किया तो उसको पीटा गया और कपड़े तक फाड़ दिए गए। इसके बाद स्कूल में जमकर हंगामा हुआ, जहां परिजनों ने प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया। इसके बाद स्कूल में पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल शुक्रवार को जब छात्रा स्कूल पहुंची तो वहां चौकीदार का बेटा गोलू आ गया। उसने कक्षा एक की छात्रा का गलत नीयत से मुंह दबाया और उसे स्कूल के एक खाली कमरे में ले गया। उसने उसके साथ अश्लील हरकत की। जब मासूम छात्रा ने उसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी और कपड़े भी फाड़ दिए। बाद में छात्रा ने यह पूरा मामला अपने घर पर बताया, जिससे उसके परिजन भड़क गए। परिजन अगले ही दिन स्कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक और प्रिंसिपल ने उन्हें समझाया लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ।


यह भी पढ़ें- Delhi Crime: कैब ड्राइवर की घिनौनी हरकत, छात्रा के सामने किया अश्लील काम; महिला सुरक्षा पर फिर सवाल

स्कूल के प्रबंधक का बयान आया सामने

इस मामले पर स्कूल के प्रबंधक का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी लड़का मानसिक रूप से बीमार है और वह कभी-कभी अपने पिता से मिलने व खाना देने स्कूल आ जाता है। प्रबंधक ने आगे बताया कि शुक्रवार को वह स्कूल परिसर में खाना बना रहा था, जहां कुछ बच्चों ने कंकड़ फेंक दिए। इसने बाद उसने छात्रा को चांटा मार दिया। यह स्कूल को बदनाम करने की साजिश है। थाने में केस पहुंचने के बाद एसएचओ एसपी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और पॉक्सो के तहत कार्रवाई की गई है।