• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरठ

UP में दिल दहला देने वाली वारदात, भाभी को जिंदा जलाया; देवर ने खुद को भी लगाई आग... वजह जानकर हर कोई हैरान

UP Murder Crime: उत्तर प्रदेश के मझोला क्षेत्र के गांव रसूलपुर सुनवाती में देवर ने भाभी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इसके बाद खुद को भी आग लगा ली।...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 12 Oct 2025 05:26:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Oct 2025 05:33:20 PM (IST)
UP में दिल दहला देने वाली वारदात, भाभी को जिंदा जलाया; देवर ने खुद को भी लगाई आग... वजह जानकर हर कोई हैरान
UP Crime: शादी में बाधा बन रही भाभी को जिंदा जलाया (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. आग में झुलसे देवर-भाभी
  2. रसूलपुर की दर्दनाक घटना
  3. दिल दहला देने वाली वारदात

डिजिटल डेस्क, मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मझोला क्षेत्र के गांव रसूलपुर सुनवाती में शनिवार शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। यहां एक युवक ने अपनी ही भाभी को जिंदा जला दिया और बाद में खुद पर भी पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी में बाधा डाल रही थी भाभी

गांव रसूलपुर सुनवाती निवासी नरेंद्र, प्रवीण समेत तीन भाई हैं। तीनों के घर एक ही परिसर में अलग-अलग बने हुए हैं। बताया जाता है कि नरेंद्र की शादी करीब दस वर्ष पूर्व सुनीता के साथ हुई थी। जबकि उसके छोटे भाई प्रवीण और तीसरे भाई की शादी अब तक नहीं हो सकी थी। इसी बात को लेकर परिवार में तनाव बढ़ने लगा था। प्रवीण को यह शक था कि उसकी भाभी सुनीता ही उसकी शादी में बाधा डाल रही है।


इसी मनमुटाव ने शनिवार को भयावह रूप ले लिया। शाम को सुनीता रोज़ की तरह कूड़ा डालने बाहर गई थी। लौटते समय वह देवर प्रवीण के घर के सामने लगे नल पर हाथ धो रही थी। उसी वक्त प्रवीण वहां पहुंचा और अचानक भाभी को जबरन खींचकर अपने घर के अंदर ले गया। उसने कमरे की कुंडी लगा दी और भाभी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सुनीता की चीखें सुनकर आसपास के लोग और परिवारजन मौके पर पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण किसी की मदद समय पर नहीं पहुंच सकी।

खुद पर भी पेट्रोल उड़ेलकर लगाई आग

कुछ ही क्षणों बाद, प्रवीण ने खुद पर भी पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। जब तक परिजन और ग्रामीण दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, दोनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे। आनन-फानन में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार तड़के दोनों की मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और शादी को लेकर चल रही रंजिश की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है, गांव में मातम का माहौल है।

यह भी पढ़ें- UP Triple Murder: मौलाना की पत्नी-दो बेटियों की निर्मम हत्या, जांच में पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रवीण पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था और अक्सर यह कहता था कि उसकी शादी में भाभी रुकावट बन रही है। परिजनों ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा। इस त्रासदी ने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव को शोक में डाल दिया है।