• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरठ

वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, बांकेबिहारी मंदिर के पास शुरू होगी मल्टीलेवल कार पार्किंग

वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। नगर निगम द्वारा निर्मित मल्टीलेवल कार पार्क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Thu, 29 Jan 2026 04:18:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Jan 2026 04:18:58 PM (IST)
वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, बांकेबिहारी मंदिर के पास शुरू होगी मल्टीलेवल कार पार्किंग
वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, बांकेबिहारी मंदिर के पास शुरू होगी मल्टीलेवल कार पार्किंग

HighLights

  1. मल्टीलेवल कार पार्किंग का विवाद सुलझा
  2. अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
  3. निगम की खाली भूमि का भी निरीक्षण किया

डिजिटल डेस्क। वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। नगर निगम द्वारा निर्मित मल्टीलेवल कार पार्किंग के रास्ते को लेकर चला आ रहा विवाद सुलझा लिया गया है। नगर आयुक्त ने स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को पार्किंग को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए हैं।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम ने वृंदावन क्षेत्र में दारुक पार्किंग के पीछे लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण कराया है। हालांकि, संचालन से पहले ही पार्किंग तक पहुंचने वाले मार्ग की भूमि को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। अब नगर आयुक्त के हस्तक्षेप से विवाद का समाधान कर लिया गया है और पार्किंग के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तैयार कर दिया गया है।


अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

बुधवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश ने अपर नगर आयुक्त चंद्रप्रकाश पाठक के साथ पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया और उसके सुचारू संचालन को लेकर तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- Bankebihari Temple में बदले नियम: VIP दर्शन पूरी तरह बंद, नए सिरे से लगेगी रेलिंग; श्रद्धालुओं को अब मिलेगी राहत

नगर निगम की खाली भूमि का भी निरीक्षण किया

इसके पश्चात नगर आयुक्त ने वृंदावन क्षेत्र में मायावती हेलीपैड ट्रांसफर स्टेशन के पीछे स्थित नगर निगम की खाली भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान भूमि के संभावित उपयोग एवं विकास को लेकर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।