• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरठ

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन दोस्तों ने एक साथ पी शराब, फिर ऐसा क्या हुआ कि एक ने कर दी चाकू से गोदकर दो की हत्या

मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में एक युवक ने अपने दो दोस्तों की शराब के नशे में चाकू मारकर हत्या कर दी। तीनों दोस्तों ने एक साथ बैठकर शराब पी। जिसके बाद प...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 26 Jul 2025 03:33:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Jul 2025 03:34:12 PM (IST)
तीन दोस्तों ने एक साथ पी शराब, फिर ऐसा क्या हुआ कि एक ने कर दी चाकू से गोदकर दो की हत्या
शराब के नशे में हत्या

ब्यूरो, मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिला स्थित कटघर क्षेत्र में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। एक युवक ने शराब के नशे में विवाद होने पर अपने दो दोस्तों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। तीनों दोस्तों के बीच रुपयों को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी ने नशे में इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात गुलाबबाड़ी में हुआ है। जहां सारिक नाम के युवक ने अपने दो दोस्तों शाहनवाज उर्फ बबलू और जुनैद की हत्या कर दी है। मृतक बबलू के भाई फईम ने पुलिस को बताया कि उसके भाई को शुक्रवार रात करीब 9 बजे जुनैद और सराकि बुलाकर ले गए थे। चुंगी पर शराब पीने के बाद सारिक का दोनों के साथ विवाद हो गया। जिसपर आरोपी ने शाहनवाज और जुनैद पर चाकू से हमला कर दिया।


एक की मौके पर मौत, एक की अस्पताल में

जानकारी के अनुसार, इस हमले में शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आस-पास के लोगों ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि शाहनवाज की मौत हो चुकी है, वहीं जुनैद गंभीर रूप से घायल है। आनन-फानन में परिजन जुनैद को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान जुनैद की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: आवेदकों की आपत्ति के बाद पीएम आवाज योजना में बड़ा बदलाव, लाभार्थियों को मिली राहत

आरोपी मौके से फरार

एस पूरे घटनाक्रम को लेकर एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं आरोपी सारिक फिलहाल फरार है।