Anneliese Michel Story: अगर कोई कहता है कि क्या आप भी भूतों में विश्वास करते हैं, तो इसके अलग-अलग जवाब हैं। कुछ लोग इसे कहानी मानते हैं। वहीं कुछ लोग आत्माओं में विश्वास करते हैं। ऐसी की एक चौंकाने वाली कहानी एनेलीज मिशेल (Anneliese Michel) की है। जर्मनी के बनारिया की रहने वाली एनेलीज के शरीर में 6 आत्माएं थीं। 67 बार झाड़-फूंक के बाद भी 23 वर्षीय एनेलीज मिशेल की जान नहीं बचाई जा सकी।
इसकी शुरुआत 16 साल की उम्र में हुई
डेली स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार एनेलीज मिशल जब 16 साल की थीं। तब उन्हें टेम्पोरल लोब मिर्गी का पता चला था। इस बीमारी में मरीज की याददाश्त धीरे-धीरे कम होने लगती है। वहीं शरीर पर नियंत्रण नहीं रह पाता। एनेलीज मिशेल के परिवार ने शुरुआत में इस बारे में अपने गुरु को सूचित किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसलिए वे उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने पांच साल तक इलाज किया। इसके बावजूद एनेलीज ठीक नहीं हो सकी।
अजीब हरकते करने लगी एनेलीज मिशेल
एनेलीज मिशेल की हालात में सुधार नहीं हो रहा था। मिशेल अजीब हरकत करने लगी। जिसे देख परिजन परेशान हो गए। उसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह बीमार नहीं है, बल्कि उसके ऊपर भूत-प्रेत का साया है। इसके बाद एनेलीज के माता-पिता ने एस्ट्रो ओड नाम के शख्स को घर पर बुलाया। तब मिशेल जमीन पर पड़ी थी। एस्ट्रो को देखते ही एनेजील ने फर्स पर पेशाब कर दिया और चाटने लगी। बाद में पास में रखे कोयले के टुकड़े खाने लगी। तभी एस्ट्रो ने मिशेल के चेहरे पर एक अजीब मुस्कान देखी। तब उन्हें पता चला कि उसके अंदर भूत है।
मिशेल के शरीर में 6 आत्माएं थीं
एस्ट्रो ओड ने एनेलीज मिशेल का तंत्र-मंत्र के जरिए इलाज करने की सलाह दी। फिर मिशेल के परिजनों ने दो पादरियों को बुलाया। उन्होंने बताया कि मिशेल के अंदर 6 शैतानी आत्माएं रहती हैं। इसके बाद उन्होंने झाड़-फूंक शुरू किया, लेकिन इससे राक्षसी आत्मा भड़क उठी और एनेलीज की तबीयत बिगड़ने लगी।
67 बार झाड़-फूंक
झाड़-फूंक के बाद भी मिशेल की तबीयत में सुधार नहीं आया। शैतान की शक्ति उसपर भारी पड़ रही थी। मिशेल ने दूसरों पर हमला करना शुरू कर दिया। कई बार वह खुद को चोटिल कर लेती थी। पादरियों द्वारा कई प्रयासों के बावजूद वह ठीक नहीं हो सकी। 23 साल की आयु में उसकी मौत हो गई।
पादरियों पर लगा आरोप
पोस्टमार्टम में एनेलीज मिशेल की मौत का खुलासा हुआ। डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत कुपोषण के कारण हुआ। कहा कि अगर समय पर पर इलाज मिलता तो मिशेल जिंदा होती। डॉक्टर्स ने पादरियों पर गुमराह करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें-
Diogo Alves: 181 साल से जार में बंद है इस शख्स का सिर, वजह जानकर कांप जाएंगे आप