• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

ईरान में पाकिस्तानी दूतावास के पास भीषण धमाका, कुवैत के प्रमुख बंदरगाह पर ड्रोन स्ट्राइक

Tehran में गुरुवार रात करीब 8 बजे पाकिस्तान दूतावास के पास जोरदार धमाके की खबर सामने आई। शहर पिछले कई दिनों से हमलों की चपेट में है।

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 02:50:47 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 02:50:47 PM (IST)
ईरान में पाकिस्तानी दूतावास के पास भीषण धमाका, कुवैत के प्रमुख बंदरगाह पर ड्रोन स्ट्राइक
पाकिस्तानी दूतावास के पास भीषण धमाका

HighLights

  1. पाकिस्तान दूतावास के पास तेज धमाका, सभी कर्मचारी सुरक्षित
  2. पासदरान इलाके में सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने की आशंका
  3. कुवैत के शुवैख बंदरगाह पर ड्रोन हमला, खाड़ी में बढ़ा तनाव

डिजिटल डेस्क। Tehran में गुरुवार रात करीब 8 बजे पाकिस्तान दूतावास के पास जोरदार धमाके की खबर सामने आई। लगातार जारी बमबारी के बीच यह घटना ऐसे समय हुई, जब शहर पिछले कई दिनों से हमलों की चपेट में है। राहत की बात यह रही कि Pakistan Embassy Tehran के सभी कर्मचारी और राजदूत पूरी तरह सुरक्षित हैं और परिसर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

संवेदनशील पासदरान इलाके में धमाके

धमाका तेहरान के पासदरान क्षेत्र में हुआ, जहां दूतावास के साथ-साथ सैन्य ठिकाने भी मौजूद हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमला पास स्थित ईरानी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर किया गया था। तेज धमाकों की आवाज और कंपन आसपास के इलाकों तक महसूस की गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी।


कुवैत के प्रमुख बंदरगाह पर ड्रोन अटैक

इसी बीच Kuwait में भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। शुक्रवार सुबह Shuwaikh Port पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे बंदरगाह के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह हमला खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच हुआ है, जहां United States और Israel के साथ टकराव जारी है।

कूटनीतिक स्तर पर बढ़ीं कोशिशें

तनावपूर्ण हालात के बीच Pakistan, Turkey और Egypt मिलकर हालात को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान ने दोनों पक्षों से राजनयिक ठिकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। तेहरान में तैनात राजदूत Mudassir Tipu और उनका स्टाफ फिलहाल सुरक्षित हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें- पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, पेट्रोल, गैस की किल्लत रोकने का बनाया ब्लू प्रिंट