• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Earthquake in Nepal: नेपाल में भूकंप ने मचाई भीषण तबाही, 132 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, कई घर गिरे

Earthquake in Nepal: रुकुम पश्चिम में 36 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि जाजरकोट में 34 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्य...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 04 Nov 2023 07:19:30 AM (IST)Updated Date: Sat, 04 Nov 2023 10:42:41 AM (IST)
Earthquake in Nepal: नेपाल में भूकंप ने मचाई भीषण तबाही, 132 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, कई घर गिरे
नेपाल में भूकंप के कारण घर ढहे।

HighLights

  1. नेपाल में देर रात 6.4 तीव्रता का भूकंप आया
  2. नेपाल में भूकंप से अब तक 70 लोगों की मौत
  3. भूकंप से कई घर गिरे, 140 लोग घायल

ऑनलाइन डेस्क, काठमांडू। Earthquake in Nepal: नेपाल में शुक्रवार देर रात आए भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी। 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के कारण कई इमारते ढह गई। भूकंप के बाद 132 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। मलबे में दबने के कारण कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रुकुम पश्चिम में 36 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि जाजरकोट में 92 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। रुकुम पश्चिम के मुख्य जिला अधिकारी हरि प्रसाद ने यह बात समाचार एजेंसी एएनआई को बताई। नेपाल में भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका असर दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में देखा गया। बिहार के पटना और मध्य प्रदेश के भोपाल में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।


नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल में 10 किमी की गहराई पर था। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने भूकंप से हुई मानवीय और भौतिक क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया। तत्काल बचाव और राहत के लिए तीन सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया।

The death toll in Nepal Earthquake stands at 132: Nepal Police pic.twitter.com/CCzhhS2Mwv

— ANI (@ANI) November 4, 2023

नेपाल में भूकंप के झटके बढ़ रहे

नेपाल में पिछले कुछ महीनों में भूकंप की घटनाएं देखने को मिली है। पिछले महीने 22 अक्टूबर को आए भूकंप का केंद्र नेपाल था। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 61. थी। नेपाल में 2015 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें बारह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 5 लाख घरों को नुकसान पहुंचा था।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भूकंप

मध्यप्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और रीवा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, राज्य में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।