• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Pakistan Tension: ‘भारत की तरफ तैनात हैं हमारे 130 परमाणु हथियार’... पाकिस्तान के मंत्री हनीफ अब्बासी की धमकी, बोले- पानी रोका तो होगी जंग

India Pakistan Nuclear War: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। पाकिस्तान से लगातार धमकियां दी जा रही हैं कि भारत ने कोई कदम उठ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 27 Apr 2025 10:59:44 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Apr 2025 10:59:44 AM (IST)
India Pakistan Tension: ‘भारत की तरफ तैनात हैं हमारे 130 परमाणु हथियार’... पाकिस्तान के मंत्री हनीफ अब्बासी की धमकी, बोले- पानी रोका तो होगी जंग
शहबाज शरीफ सरकार में रेल मंत्री हनीफ अब्बासी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मोदी सरकार ने रोकी है सिंधु जल संधि
  2. पानी रोके जाने से पाकिस्तान में गुस्सा
  3. सरकार दे रही नतीजा भुगतने की धमकी

एजेंसी, इस्लामाबाद (India Pakistan nuclear war)। पाकिस्तान सरकार के मंत्री भारत को लगातार परमाणु बम की धमकी दे रहे हैं। पहले बिलावल भुट्टो और अब हनीफ अब्बासी।

हनीफ अब्बासी ने खुलेआम भारत को परमाणु हमले की धमकी दी और कहा कि पाकिस्तान के हथियारों में गोरी, शाहीन और गजनवी मिसाइलों के साथ-साथ 130 परमाणु हथियार शामिल हैं, जिनको केवल भारत के लिए रखा गया है।

अब्बासी ने कहा कि अगर भारत सिंधु जल संधि को निलंबित करके पाकिस्तान की जल आपूर्ति को रोकने की हिम्मत करता है, तो उसे युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।

कोई नहीं जानता हमने कहां-कहां रखी हैं परमाणु मिसाइलें

  • हनीफ अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार सिर्फ दिखावे के लिए नहीं हैं। ये हथियार देश के अलग-अलग हिस्सों में तैनात हैं, जिनके बारे में किसी को पता नहीं है।
  • बकौल अब्बासी- यदि भारत ने उकसाया या सिंधु दरिया का पानी रोकने की कोशिश की तो पाकिस्तान हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने भारत को तत्काल जवाब देने के लिए अपनी सरकार की तारीफ भी की।
  • अब्बासी के मुताबिक, पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत के लिए अपना हवाई मार्ग बंद कर दिया है। इसके बाद से भारत में कोहराम मचा है। जल्द ही एयरलाइंस दिवालिया हो जाएंगी।
  • अब्बासी का मानना है कि जल्द ही ये एयरलाइन्स अपनी सरकार का गला पकड़ेंगी कि हमें किस बात की सजा मिली। भारत में लोग सड़कों पर उतरेंगे और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

यहां भी क्लिक करें - ‘पड़ोसी बुराई पर उतर आए, तो राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना’... संघ प्रमुख ने दिया संकेत, पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है बड़ा एक्शन

पहलगाम आतंकी हमला भारत की चूक: अब्बासी

शहबाज शरीफ सरकार में रेल मंत्री अब्बासी ने भारत पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपनी सुरक्षा नाकामी स्वीकार करने के बजाय पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान पर दोष मढ़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत द्वारा दोनों देशों के बीच व्यापार रोकने के फैसले के बाद पाकिस्तान ने इसके परिणामों की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे संकेत मिलता है कि इस्लामाबाद अपने खिलाफ उठाए गए किसी भी आर्थिक कदम का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

"Our Ghori, Shaheen, Ghaznavi missiles & 130 NUCLEAR Bombs are not for Display, they are for INDIA only.

~ Stop Water & Be Ready for WAR. Our Weapons are FACING you."

: PAK Rail Minister Hanif Abbasi THREATENS a Nuclear war after #PahalgamAttack. pic.twitter.com/1irHY1muuH

— SAVE THE WORLD 🗺 (@ProtecterIM) April 27, 2025