• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel Hamas War: हिजबुल्ला की धमकी के बाद इजरायल का वेस्ट बैंक की मस्जिद पर हमला

Israel Hamas War इजरायल और हमास के बीच युद्ध छिड़ने के बाद गाजा पट्टी में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। यहां हजारों फिलिस्तीनियों ने राहत कैंप में शरण ...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sun, 22 Oct 2023 08:13:59 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Oct 2023 10:17:34 AM (IST)
Israel Hamas War: हिजबुल्ला की धमकी के बाद इजरायल का वेस्ट बैंक की मस्जिद पर हमला
हिजबुल्ला ने यह भी दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने इजरायली सेना को भी भारी जानमाल का नुकसान पहुंचाया है।

HighLights

  1. इजरायली सेना जमीनी हमला करने के लिए गाजा पट्टी में घुसने की तैयारी कर रही है।
  2. इजरायल ने यदि गाजा में हमास के खिलाफ जमीनी लड़ाई छेड़ी तो उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी।
  3. लेबनान के अतिवादी संगठन हिजबुल्ला के उप प्रमुख शेख नईम कासेम ने खुली धमकी दी है।

एपी, बेरुत। इजरायली सेना जहां जमीनी हमला करने के लिए गाजा पट्टी में घुसने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर ईरान समर्थित लेबनान के अतिवादी संगठन हिजबुल्ला के उप प्रमुख शेख नईम कासेम ने खुली धमकी दी है कि इजरायल ने यदि गाजा में हमास के खिलाफ जमीनी लड़ाई छेड़ी तो उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी। शेख नईम कासेम ने कहा कि बीते 15 दिनों से इजरायली सेना से लड़कर हम इजरायली सेना को कमजोर कर रहे हैं। भविष्य में हमें इसका पूरा लाभ मिलेगा। हिजबुल्ला ने इजरायल से युद्ध के लिए तैयार होने का ऐलान किया है।

मिस्र के रास्ते पहुंची 20 ट्रक राहत सामग्री

मिस्र से फिलिस्तीनी क्षेत्र में सहायता की पहली खेप शनिवार को प्रवेश करने के बाद इजरायल ने एक बार फिर हमले तेज कर दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 20 ट्रकों को पार करने की अनुमति को 2.4 मिलियन निवासियों की जरूरतों को देखते हुए बहुत कम बताया जा रहा है। यह समुद्र में एक बूंद के समान बताया जा रहा है।


जेनिन में मस्जिद को बनाना निशाना

Israel Defense Forces (IDF) tweets, "The IDF & ISA just conducted an aerial strike on a Hamas and Islamic Jihad terrorist compound in the Al-Ansar Mosque in Jenin. Recent IDF intel revealed that the Mosque was used as a command center to plan and execute terrorist attacks… pic.twitter.com/QL69jI9jvM

— ANI (@ANI) October 22, 2023

इस बीच इजरायल की सेना ने वेस्ट बैंक के जेनिन में एक मस्जिद पर हवाई हमले के साथ कई आतंकियों को ढेर कर दिया है। इजरायली सेना ने कहा है कि इस मस्जिद में हमास और इस्लामिक जिहाद आतंकवादियों का एक समूह नए हमलों की योजना बना रहा था।

इससे पहले हिजबुल्ला की ओर से दावा किया गया था कि शनिवार को इजराइल के साथ सीमा पर हमारे 4 लड़ाके मारे गए थे। इसके बाद सीमांत क्षेत्र में बढ़ती हिंसा के बाद से अभी तक उनके 17 लोगों की मौत हो चुकी है। हिजबुल्ला ने यह भी दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने इजरायली सेना को भी भारी जानमाल का नुकसान पहुंचाया है।

naidunia_image

फिलिस्तीनियों ने राहत कैंप में ली शरण

इजरायल और हमास के बीच युद्ध छिड़ने के बाद गाजा पट्टी में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। यहां हजारों फिलिस्तीनियों ने राहत कैंप में शरण ली है। बीते सप्ताह इजरायल की सेना ने फिलिस्तीनियों को उत्तरी गाजा खाली करने को कहा था। इसके बाद से उत्तरी गाजा में रहने वाले हजारों फिलिस्तीनी बेघर होकर दर दर भटकने को मजबूर हैं।

साल 1948 जैसे हालात

फिलिस्तीनियों का ये सामूहिक पलायन साल 1948 के युद्ध के पहले और बाद के दौर में उपजी विभीषिका की याद ताजा कर रहे हैं, जब सामूहिक रूप से करीब 7 लाख फिलिस्तीनियों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा था। अब करीब 75 साल बाद वेस्ट बैंक, गाजा और पड़ोसी अरब देशों में वे अस्थायी तंबू ही शरणार्थियों के स्थायी घर बन गए हैं।