• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel-Hamas War: गाजा के अस्पतालों में चीखें, बगैर एनेस्थीसिया दिए घायलों की सर्जरी, भारत ने भेजी 6.5 टन सहायता

Israel-Hamas War गाजा में चारों तरफ मरीजों की चीख-पुकार मची हुई है। गाजा के अस्पतालों में बिना एनेस्थीसिया दिए ही घायलों का इलाज हो रहा है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sun, 22 Oct 2023 11:33:36 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Oct 2023 12:38:38 PM (IST)
Israel-Hamas War: गाजा के अस्पतालों में चीखें, बगैर एनेस्थीसिया दिए घायलों की सर्जरी, भारत ने भेजी 6.5 टन सहायता
राहत सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।

HighLights

  1. भारत ने 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री भेजी है।
  2. अस्पतालों में संसाधनों की कमी से भी हजारों घायल लोग परेशान हो रहे हैं।
  3. हालत इस कदर बदतर हो गए हैं कि अस्पताल में बैंडेज की कमी होने पर घायलों को घरेलू उपयोग के कपड़े बांधे जा रहे हैं ।

एएनआई, नई दिल्ली। इजरायल और हमास के बीच चल रहे घमासान युद्ध में हजारों लाखों निर्दोष फिलिस्तीनी जनता भी शिकार हो रहे हैं। ऐसे हालत में अस्पतालों में संसाधनों की कमी से भी हजारों घायल लोग परेशान हो रहे हैं। हालत इस कदर बदतर हो गए हैं कि अस्पताल में बैंडेज की कमी होने पर घायलों को घरेलू उपयोग के कपड़े बांधे जा रहे हैं और सर्जरी के लिए घरों में उपयोग में आने वाली सुई का इस्तेमाल किया जा रहा है।

#WATCH गाजियाबाद: फिलिस्तीन के लोगों के लिए लगभग 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर IAF C-17 की उड़ान मिस्र में एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई।

सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल… pic.twitter.com/ZpHdwYEnj6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2023

naidunia_image


भारत ने भेजी 6.5 टन चिकित्सा सहायता

गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों की मदद के लिए भारत ने 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री भेजी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि IAF C-17 की उड़ान मिस्र में एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई। इस राहत सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।

naidunia_image

गाजा में चारों ओर चीख पुकार

समाचार एजेंसी एपी ने जानकारी दी है कि गाजा में चारों तरफ मरीजों की चीख-पुकार मची हुई है। गाजा के अस्पतालों में बिना एनेस्थीसिया दिए ही घायलों का इलाज हो रहा है। गाजा के डॉक्टर मरते हुए लोगों को बचाने की भरपूर कोशिश में लगे हुए हैं। एनेस्थीसिया की दवा नहीं होने के कारण घायलों के अंगों को बगैर सुन्न किए ही सर्जरी की जा रही है। इस कारण अस्पतालों में भयावह चीख-पुकार की आवाजें आ रही है। इसके बावजूद घायल लोग अस्पतालों में अपने इलाज का इंतजार कर रहे हैं।